एक्सप्लोरर

शरद पवार को लेकर अजित पवार का बड़ा खुलासा, 'नौटंकी था कि...', सुप्रिया सुले को लेकर भी किया दावा

Ajit Pawar On Sharad Pawar: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने चाचा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार के इस्तीफे को स्क्रिप्टेड करार दिया.

Ajit Pawar On Supriya Sule: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने चाचा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार को लेकर शुक्रवार (1 दिसंबर) बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि शरद पवार का अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना नौटंकी था. उन्होंने कहा, ''हम सभी लगातार शरद पवार को ये कह रहे थे कि हम लोगों को काम के लिए सरकार में जाना चाहिए.''

अजित पवार ने रायगढ़ ज़िले में चल रही पार्टी की बैठक में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ''हम लोग शरद पवार (साहेब) से मिले और ये बात बताई भी. इसके बाद उन्होंने कहा कि हम इस्तीफा देंगे, उनके इस्तीफे को लेकर हम चार लोगों को पहले से पता था. शरद पवार ने कहा कि तुम सरकार में शामिल हो जाओ और मैं इस्तीफा दे रहा हूं, सुप्रिया सुले भी उस समय सरकार में शामिल होने के समर्थन में थीं.''

उन्होंने शरद पवार के इस्तीफे को स्क्रिप्टेड बताते हुए आगे कहा, ''बुक प्रकाशन के मौके पर शरद पवार ने इस्तीफा दिया, लेकिन उसके तुरंत बाद  लोगो को कहा कि उनके समर्थन में लोग प्रदर्शन करें और इस्तीफा वापस मांगे. इसके बाद उन्होंने इस्तीफा वापस लिया. इस्तीफा नहीं देना था तो इतनी नौटंकी क्यो?''

अजित पवार ने क्या कहा?
अजित पवार ने दावा किया कि सरकार में शामिल होने के बाद शरद पवार ने सभी मंत्रियो को मिलने के लिए बुलाया और फिर उसके बाद दूसरे दिन विधायको को भी मिलने के लिए बुलाया. बैठक मे उन्होंने सारी बात सुनी और कहा कि ठीक है हम बताते हैं. फिर बयान आने शुरू हो गए कि गाड़ी ट्रेक पर है.  

फिर 12 अगस्त को एक बिजनेसमैन के घर पर पुणे बुलाया गया. यहां पर मेरे अलावा शरद पवार, जयंत पाटिल और बिजनेसमैन थे. इस दौरान यहां भी बोला गया कि सब कुछ ठीक होगा. 

बीजेपी में शामिल होने पर क्या कहा?
अजीत पवार ने कहा,  ‘'आप लोगो के जरिए महाराष्ट्र को बताता हूं. कुछ लोग कहते हैं कि उन पर केस होने के कारण वो बीजेपी के साथ गए और कई आरोप लगाए गए. मैं 32 साल से काम कर रहा हूं और मै जैसा बोलता हूं वैसे ही करता हूं. मैं भले ही संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नहीं बना, लेकिन सबको पता है कि संगठन का काम कौन करता है और किसने किया है.  मैं जो बोल रहा हूं वो झूठ नही बोल रहा हूं.''

ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics: 'शरद पवार को खत्म करने के लिए अजित पवार को BJP से मिली सुपारी', अनिल देशमुख का गंभीर आरोप

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget