एक्सप्लोरर

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में Airtel की सेवाएं ठप, कॉलिंग सुविधा पर पड़ा असर

Airtel Down: डाउन डिटेक्टर के मुताबिक दिल्ली-NCR, जयपुर, कानपुर, अहमदाबाद, सूरत, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता में एयरटेल के ग्राहकों को इस समय नेटवर्क और इंटरनेट की समस्याएं आ रही हैं.

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में एयरटेल यूजर्स को पिछले कुछ घंटों से फोन कॉल में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कंपनी ने कहा कि वे जल्द से जल्द इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं.

कई ग्राहकों ने शिकायत की है कि उनके मोबाइल पर नेटवर्क सिग्नल तो दिखाई दे रहा है, लेकिन कॉलिंग पूरी तरह से ठप है. न कॉल लग रही है और न ही रिसीव हो रही है. यह सब शिकायतें सोशल मीडिया पर एयरटेल के खिलाफ नजर आईं. ज्यादातर शिकायतें दिल्ली एनसीआर के यूजर्स ने की थी. 

मोबाइल इंटरनेट बंद हो जाने से सोशल मीडिया, ऑनलाइन पेमेंट और अन्य डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि राहत की बात यह रही कि Airtel की ब्रॉडबैंड और Wi-Fi सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहीं. समस्या केवल मोबाइल नेटवर्क तक ही सीमित रही.

कंपनी ने क्या बताया?

सोशल मीडिया पर ही Airtel ने इस आउटेज की आधिकारिक पुष्टि की. कंपनी ने अपने बयान में कहा कि फिलहाल नेटवर्क आउटेज का सामना किया जा रहा है और तकनीकी टीम इसे सुलझाने में लगी हुई है. Airtel ने ग्राहकों से हुई असुविधा के लिए खेद जताया और भरोसा दिलाया कि सेवाएं जल्द ही सामान्य कर दी जाएंगी.

3500 से ज्यादा शिकायतें दर्ज

डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, जयपुर, कानपुर, अहमदाबाद, सूरत, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता में एयरटेल के ग्राहकों को इस समय नेटवर्क और इंटरनेट की समस्याएं आ रही है. सोमवार (18 अगस्त 2025) को शाम 4:30 बजे तक सेवा बाधित होने की 3,500 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज की गईं. 

68 फीसदी फोन कॉल्स से जुड़ीं समस्याएं दर्ज

इसमें से 68 फीसदी यूजर्स ने फोन कॉल्स से संबंधित शिकायतें दी. 16 फीसदी ने मोबाइल इंटरनेट से संबंधित शिकायतें तो वहीं 15 फीसदी ने सिग्नल न मिलने की शिकायत की. कई यूजर्स ने 5G प्लान होने के बावजूद 4G नेटवर्क पर डेटा कटौती लेकर भी शिकायत दी है. कई लोगों ने कहा कि शहरी इलाकों में रहने के बावजूद जहां कवरेज सामान्य रूस से स्थिर रहता है वहां भी कमजोर नेटवर्क का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें- शुभांशु शुक्ला के मिशन को लेकर विशेष सत्र का विपक्ष ने किया बहिष्कार, लेकिन शशि थरूर ने की तारीफ; जानें क्या कहा?

About the author वरुण भसीन

वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget