एक्सप्लोरर

टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों इंजन बंद, पायलटों के बीच हैरान करने वाली बातचीत... अहमदाबाद प्लेन हादसे की शुरुआती रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

Air India plane crash: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की रिपोर्ट आ गई है. इसमें हादसे का कारण का खुलासा हो गया है.

अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट बोइंग 787-8 टेकऑफ के बाद कुछ सेकेंड में क्रैश हो गई थी. इस हादसे को लेकर भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इसके मुताबिक फ्लाइट टेकऑफ के बाद दोनों इंजन अचानक बंद हो गए थे, जिससे विमान को पावर नहीं मिल सकी और वह क्रैश हो गया.

AAIB की रिपोर्ट के मुताबिक विमान ने सही तरीके से टेकऑफ किया था. इसके बाद सब कुछ सामान्य था और वह जरूरी ऊंचाई तक भी पहुंच गया, लेकिन तभी दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच 'रन' से 'कटऑफ' में चले गए. इसका मतलब है कि इंजन को ईंधन मिलना बंद हो गया. जब इंजन तक ईंधन नहीं पहुंचा तो उसे ताकत मिलना बंद हो गई और फ्लाइट क्रैश हो गई.

पायलटों के बीच हुई बातचीत का हुआ खुलासा

रिपोर्ट में फ्लाइट के दोनों पायलट सुमीत सभरवाल और को-पायलट क्लाइव कुंदर के बीच हुई बातचीत का भी खुलासा हुआ है. इंजन क्यों बंद हुआ, यही सबसे बड़ा सवाल है. कॉकपिट रिकॉर्डिंग से पायलट की बातचीत का पता चला है. 

  • पहला पायलट : ''तुमने स्विच क्यों बंद किया?''
  • दूसरा पायलट : ''मैंने नहीं किया''

लिहाजा किसी भी पायलट ने जानबूझकर इंजन बंद नहीं किया. रिपोर्ट से पता चलता है कि यह तकनीकी खराबी हो सकती है. हालांकि मानव त्रुटि की संभावना भी है. विमान हादसे की विस्तृत जांच अभी चल रही है. फिलहाल इस बात का पता लगाया जा रहा है कि दोनों इंजन अपने आप कैसे बंद हो गए.

इंजन चालू करने की हुई थी कोशिश 

इंजन बंद होने के बाद रैम एयर टर्बाइन (RAT) बाहर आ गई थी, जो बताता है कि विमान को आपातकालीन पावर की जरूरत थी. इंजन चालू करने की कोशिश हुई, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी. विमान ऊंचाई पर नहीं जा सका और हवाई अड्डे की दीवार पार करने से पहले ही क्रैश हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC नियमों के खिलाफ याचिका पर CJI बोले, 'नीति ऐसी होनी चाहिए जिससे...', केंद्र ने क्या कहा?
UGC नियमों के खिलाफ याचिका पर CJI बोले, 'नीति ऐसी होनी चाहिए जिससे...', केंद्र ने क्या कहा?
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'लाभार्थियों के लिए आधार की जगह जल्द...', मंत्री के बयान को कांग्रेस ने SIR से जोड़ा
'लाभार्थियों के लिए आधार की जगह जल्द...', मंत्री के बयान को कांग्रेस ने SIR से जोड़ा
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
'लाभार्थियों के लिए आधार की जगह जल्द...', मंत्री के बयान को कांग्रेस ने SIR से जोड़ा
'लाभार्थियों के लिए आधार की जगह जल्द...', मंत्री के बयान को कांग्रेस ने SIR से जोड़ा
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget