एक्सप्लोरर

टेकऑफ से प्लेन के क्रैश होने तक... Air India फ्लाइट के वो 98 सेकंड, जिसके बाद चली गई 260 लोगों की जान

Air India plane crash: एअर इंडिया विमान हादसे की रिपोर्ट से जो खुलासे हुए हैं, वे सब चौंकाने वाले हैं. फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही सेकेंड में क्रैश हो गई.

एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट चौंकाने वाली है. एअर इंडिया ने रिपोर्ट को लेकर कहा है कि वे अभी इस पर कुछ कमेंट नहीं कर सकते हैं. यह हादसा इतना भयानक था कि फ्लाइट में सवार 242 में से 241 लोगों की जान चली गई. फ्लाइट टेकऑफ के बाद महज 98 सेकेंड में क्रैश हो गई. हादसे में कुल 260 लोग मारे गए.

बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचा था और इसे लंदन पहुंचना था. विमान अहमदाबाद पहुंचा तो इसकी तकनीकी जांच की गई. इसके बाद टेकऑफ की इजाजत दे दी गई. फ्लाइट को 08:03:45 UCT (यूनिवर्सल कोऑर्डिनेटेड टाइम) पर रनवे 23 पर लाइनअप की इजाजत दी गई. इसके बाद 08:07:33 UCT पर टेकऑफ की क्लियरेंस मिल गई. विमान टेकऑफ कर चुका था, 08:09:05 UCT पर पायलट ने मेडे...मेडे कहा और प्लेन क्रैश हो गया.

कम ऊंचाई की वजह से काम नहीं कर पाया RAT

फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही सेकेंड बाद दोनों इंजन बंद हो गए, जिससे वह जरूरी ताकत हासिल नहीं कर पाया. इसके बाद रैम एयर टर्बाइन (RAT) बाहर आ गई. यह विमान को आपातकालीन पावर की जरूरत को लेकर अलर्ट करता है, लेकिन कम ऊंचाई होने की वजह से यह काम नहीं कर सका. हालांकि इसके बाद पायलट ने इंजन चालू करने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी.

टेकऑफ से क्रैश होने तक की भारतीय समय के मुताबिक पूरी टाइमलाइन

  • दोपहर 1:38 बजे: एर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से लंदन के लिए उड़ान भरी.
  • दोपहर 1:39 बजे: टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को 'मेडे' कॉल दी. इसके बाद फ्लाइट का ATC से कनेक्शन टूट गया.
  • दोपहर 1:40 बजे: विमान टेकऑफ के बाद क्रैश हो गया और एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की इमारत से टकराकर गया. 
  • दोपहर 1:43 बजे: फायर ब्रिगेड को हॉटलाइन के जरिए से हादसे की सूचना मिली. कुछ ही मिनट में फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं.

रिपोर्ट में और भी कई अहम बातें आई सामने

AAIB ने प्रारंभिक रिपोर्ट पेश की है. इससे पहले मलबे की फोटो और वीडियो ली गई थी. उसे सुरक्षित स्थान पर रखा गया. दोनों इंजन और जरूरी पार्ट्स अलग रखे गए. ईंधन के सैंपल भी लिए गए थे, जो कि ठीक पाए गए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget