एक्सप्लोरर

'कैप्टन ने बंद किया विमान के इंजन का फ्यूल', एयर इंडिया क्रैश पर अमेरिकी रिपोर्ट में दावा, भारत बोला- ये फाइनल नहीं

Air India Plane Crash Report: नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू ने पिछले सप्ताह कहा था कि रिपोर्ट केवल प्रारंभिक निष्कर्षों पर आधारित है और अंतिम रिपोर्ट जारी होने तक किसी भी फाइनल निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए.

अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा किया गया है कि क्रैश होने वाले एयर इंडिया विमान के एक पायलट ने प्लेन के फ्यूल को बंद किया था. रिपोर्ट के पीछे दोनों पायलटों की आखिरी बातचीत की कॉकपिट रिकॉर्डिंग का हवाला दिया गया है. हालांकि भारत के नागरिक उड्यन मंत्री राम मोहन नायडू ने रिपोर्ट को केवल प्रारंभिक निष्कर्षों पर आधारित बताते हुए कहा कि अभी फाइनल निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए. इसके साथ ही इस रिपोर्ट पर पायलट एसोसिएशन में भी नाराजगी है.

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया है कि बोइंग 787 ड्रीमलाइनर उड़ा रहे फर्स्ट ऑफिसर ने ज़्यादा अनुभवी कैप्टन से पूछा कि उन्होंने रनवे से उड़ान भरने के तुरंत बाद स्विच को कटऑफ स्थिति में क्यों कर दिया. रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद फर्स्ट ऑफिसर ने घबराहट जताई, जबकि कैप्टन शांत रहे.

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट
प्लेन क्रैश में कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर की भी जान चली गई, जिन्हें कुल 15,638 घंटे और 3,403 घंटे उड़ान का अनुभव था. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एआईआईबी) की एक प्रारंभिक रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें बताया गया है कि दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद एक के बाद एक कटऑफ स्थिति में पहुंच गए थे. रिपोर्ट के अनुसार उड़ान भरने और दुर्घटना के बीच का समय केवल 32 सेकंड था.

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मामले के जानकारों, अमेरिकी पायलटों और जांच पर नज़र रख रहे सुरक्षा विशेषज्ञों के हवाले से कहा है कि प्रारंभिक रिपोर्ट में दिए गए विवरणों से पता चलता है कि कैप्टन ने ही स्विच बंद किए थे. आगे कहा, "रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि स्विच बंद करना गलती से हुआ था या जानबूझकर."

नागरिक उड्डयन मंत्री ने क्या कहा ?
नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने पिछले सप्ताह कहा था कि रिपोर्ट केवल प्रारंभिक निष्कर्षों पर आधारित है और अंतिम रिपोर्ट जारी होने तक किसी भी फाइनल निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए.

फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स ने जताया विरोध
फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (एफआईपी) के अध्यक्ष सीएस रंधावा ने गुरुवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल की निराधार रिपोर्ट की कड़ी आलोचना की और कार्रवाई की भी बात कही. रंधावा ने ज़ोर देकर कहा कि एआईआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट में पायलटों द्वारा इंजनों में ईंधन के प्रवाह को नियंत्रित करने वाले स्विच बंद करने का कोई ज़िक्र नहीं है. उन्होंने कहा कि अंतिम रिपोर्ट आने से पहले लोगों को कोई निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 

भारत ने मान ली मुस्लिम देश कुवैत की ये बात, विमानों में बढ़ाई गईं 50 फीसदी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
सुखबीर बादल पर हमला: PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को किया फोन, SAD चीफ का जाना हाल
सुखबीर बादल पर हमला: PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को किया फोन, SAD चीफ का जाना हाल
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget