एक्सप्लोरर

Air India Flight: 'नशे में धुत था आरोपी...क्रू मेंबर्स ने महिला को नहीं दी नई सीट', चश्मदीद डॉक्टर ने खोली शंकर मिश्रा की पोल

Air India Flight Pee Case: चश्मदीद डॉक्टर सुगत भट्टाचार्य (Sugata Bhattacharjee) ने आरोप लगाया कि क्रू मेंबर्स मिश्रा की सीट उस पीड़ित बुजुर्ग महिला को दे सकता था, लेकिन उन्होंने वैसा कुछ नहीं किया.

Air India Flight Urine Controversy: एयर इंडिया न्यू यॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में हुए यूरिन कांड के बाद अब एक को-पैसेंजर ने आरोपी शंकर मिश्रा की हरकतों की पोल खोली है. साथ ही उन्होंने क्रू मेंबर्स पर भी बुजुर्ग महिला को नई सीट न देने का आरोप लगाया है. एयर इंडिया की फ्लाइट (Air India Flight) में बिजनेस क्लास में आरोपी शंकर मिश्रा के बगल में बैठने वाले अमेरिकी डॉक्टर सुगत भट्टाचार्य ने आरोप लगाया है कि फ्लाइट के क्रू ने बुजुर्ग महिला यात्री की सीट की सफाई की और कंबल से बदबू आ रही थी.

चश्मदीद डॉक्टर सुगत भट्टाचार्य (Sugata Bhattacharjee) ने कहा कि बुजुर्ग महिला की ओर से नई सीट के लिए अनुरोध करने के बाद भी उन्हें दूसरी सीट नहीं दी गई और गंदी सीट पर उन्हें बैठाया गया.

चश्मदीद का क्रू मेंबर्स पर आरोप

चश्मदीद सुगत भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि क्रू मेंबर्स मिश्रा की सीट उन्हें दे सकता था, लेकिन उन्होंने वैसा कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा, “पीड़ित महिला काफी सभ्य थी. दो जूनियर एयर होस्टेस ने सीट को साफ किया. पेशाब की गंध वाली सीट पर कंबल रख दिए. मैं सीनियर एयर होस्टेस के पास गया और उन्हें एक और सीट देने के लिए कहा लेकिन उसने कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकती क्योंकि उन्हें कप्तान से अनुमति लेनी होगी."

नशे में धुत था आरोपी शंकर मिश्रा

सुगत भट्टाचार्य ने ये भी बताया कि आरोपी शंकर मिश्रा नशे में धुत था. उन्होंने कहा कि मिश्रा ने चार बार ड्रिंक्स ली थी और फिर उनसे एक ही सवाल कई बार पूछ रहे थे. मैंने अपना लंच समाप्त करते हुए फ्लाइट अटेंडेंट को उस पर नजर रखने के लिए कहा था. सुगत भट्टाचार्य ने पहले दावा किया था कि फ्लाइट के कप्तान ने पीड़िता को नई सीट आवंटित करने से पहले करीब दो घंटे तक इंतजार कराया. 

शंकर मिश्रा को जेल

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार एयरलाइन को एक लिखित शिकायत में सुगत भट्टाचार्य ने पहले कहा था कि प्रथम श्रेणी में चार सीटें खाली होने के बावजूद महिला यात्री को उसकी गंदी सीट पर वापस जाने के लिए मजबूर किया गया था. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने एअर इंडिया की उड़ान में महिला सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब करने वाले व्यक्ति शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया था. दिल्ली की कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

ये भी पढ़ें: Air India Flight Controversy: 'जनता के दबाव से नहीं, कानून से चलेंगे'- एअर इंडिया मामले में सुनवाई के दौरान बोला कोर्ट, जानें क्या-क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget