एक्सप्लोरर

Air India Flight: आरोपी शंकर मिश्रा ने क्यों पी थी शराब? चश्मदीद ने बताया राज

Air India Flight Pee Case: शंकर मिश्रा पर आरोप है कि 26 नवंबर 2022 को एयर इंडिया की न्यू यॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में शराब के नशे में एक बुजुर्ग महिला के कंबल पर कथित तौर पर पेशाब कर दी थी.

Air India Flight Urine Controversy: एयर इंडिया की न्यू यॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में हुए यूरिन कांड में आरोपी शंकर मिश्रा गिरफ्तार हो चुका है. अब इस केस में एक चश्मदीद भी मीडिया के सामने आया है. आरोपी शंकर मिश्रा के साथ में यात्रा करने वाले अमेरिकी डॉक्टर सुगत भट्टाचार्य ने इस दौरान क्या हुआ था, इसकी पूरी जानकारी दी है. उन्होंने मीडिया को बताया कि आरोपी ने फ्लाइट में कैसे इस घटना को अंजाम दिया था और फ्लाइट स्टाफ ने क्या किया था?

डॉ. सुगत भट्टाचार्य ने क्रू मेंबर्स पर भी बुजुर्ग महिला को नई सीट न देने का आरोप लगाया है. डॉ. भट्टाचार्य ने एनडीटीवी को बताया कि शंकर मिश्रा नशे में पूरी तरह से धुत था और वह बहकी-बहकी बातें कर रहा था. वह एक ही सवाल को बार-बार पूछ रहा था. उन्होंने कहा, "शंकर मिश्रा ने चार बार ड्रिंक्स ली थी और फिर उनसे एक ही सवाल कई बार पूछ रहा था. मैंने अपना लंच समाप्त करते हुए फ्लाइट अटेंडेंट को उस पर नजर रखने के लिए कहा था." 

शंकर मिश्रा ने क्यों पी थी शराब

डॉ. भट्टाचार्य ने बताया कि फ्लाइट में आरोपी मिश्रा से उनकी बातें हुई थीं. आरोपी ने उन्हें शराब पीने का कारण भी बताया था. भट्टाचार्य के मुताबिक, आरोपी मिश्रा शराब पी रहा था क्योंकि उसका दिन बहुत लंबा था और वे ठीक से सोया नहीं था. भट्टाचार्य ने कहा, "उसने मुझे बताया कि वह रात को अच्छी नींद लेने के लिए शराब पीता है." इस बातचीत के कुछ ही देर बाद शंकर मिश्रा कथित तौर पर एक 70 वर्षीय महिला के पास गए, जिप खोली और पेशाब कर दिया. 

चश्मदीद का एयर इंडिया पर आरोप

भट्टाचार्य ने बताया, “पीड़ित महिला काफी सभ्य थी. दो जूनियर एयर होस्टेस ने सीट को साफ किया. पेशाब की गंध वाली सीट पर कंबल रख दिए. मैं सीनियर एयर होस्टेस के पास गया और उन्हें दूसरी सीट देने के लिए कहा. लेकिन उसने कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकती क्योंकि उन्हें कप्तान से अनुमति लेनी होगी." भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि क्रू मेंबर्स मिश्रा की सीट उन्हें दे सकता था, लेकिन उन्होंने वैसा कुछ नहीं किया. जब विमान दिल्ली में उतरा, तो एयर इंडिया ने शंकर मिश्रा पर कोई कार्रवाई नहीं की और वह एयरपोर्ट से बाहर चला गया. 

6 जनवरी को गिरफ्तार हुआ था आरोपी

वहीं एक दिन बाद महिला ने भयावह घटना के बारे में एयर इंडिया समूह के अध्यक्ष को लिखा. एयर इंडिया ने 4 जनवरी को एक पुलिस शिकायत दर्ज की, जिसमें दावा किया गया कि वह पुलिस के पास नहीं गई क्योंकि उसे लगा कि दोनों पक्षों ने मामले को सुलझा लिया है. अब दिल्ली पुलिस की एक टीम ने शंकर मिश्रा को कई दिनों की कोशिशों के बाद शुक्रवार (6 जनवरी) की रात बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. बता दें कि 26 नवंबर को न्यू यॉर्क से दिल्ली की एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर के दौरान शंकर मिश्रा ने शराब के नशे में कथित तौर पर बुजुर्ग महिला के कंबल पर पेशाब कर दिया था. 

ये भी पढ़ें-Delhi Mayor Election: दिल्‍ली में मेयर चुनाव को लेकर AAP और BJP आमने-सामने, सड़कों पर किया विरोध प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget