एक्सप्लोरर

तीन इंटरनेशनल फ्लाइट्स में बम की फर्जी सूचना, घंटों अटकी रहीं 600 से ज्यादा यात्रियों की सांसें

Air India Flight: एजेंसियों को पहले मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की सूचना मिली. इसके अलावा इंडिगो मुंबई-मस्कट 6E1275 और इंडिगो मुंबई-जेद्दा 6E56 फ्लाइट को लेकर सूचना मिली.

Three International Flights Get Bomb Threats: भारत की दो विमान कंपनियों और सैकड़ों हवाई यात्रियों के लिए सोमवार (14 अक्टूबर 2024) का दिन काफी बुरा रहा. घंटों तक लोगों की सांसें अटकी रहीं. वहीं इस दौरान सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस भी परेशान रही.

दरअसल, तीन इंटरनेशनल फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी भरे कॉल से न सिर्फ इसमें सवार करीब 600 मुसाफिर परेशान हुए, बल्कि विमान कंपनियां, एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा एजेंसियों की भी चिंता बढ़ गई. अफरातफरी के बीच हर फ्लाइट्स की घंटों चेकिंग की गई, सभी प्रोटोकॉल पूरे किए गए. बाद में ये सभी सूचनाएं फर्जी निकलीं.

पहली सूचना

सबसे ज्यादा चुनौती एयर इंडिया की मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट के साथ हुई. यह फ्लाइट मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए निकली थी, लेकिन उड़ान भरने के करीब 1 घंटे बाद ही बम की सूचना मिलने के बाद उसे डायवर्ट करके दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया. फ्लाइट एआई119 को विशेष सुरक्षा अलर्ट मिला और सरकार की सुरक्षा नियामक समिति के निर्देश पर उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया गया. सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया.

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्री दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल पर ही थे. यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के तहत प्लेन की जांच की गई. दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने भी जांच की. हालांकि एयर इंडिया ने आगे की स्थिति को लेकर अभी कुछ भी जानकारी नहीं दी है. इस फ्लाइट ने मुंबई एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट के लिए सुबह करीब 2 बजे उड़ान भरी थी. 

दूसरी और तीसरी सूचना

सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को इंडिगो मुंबई-मस्कट 6E1275 और इंडिगो मुंबई-जेद्दा 6E56 फ्लाइट में भी बम की सूचना मिली थी. हालांकि ये दोनों फ्लाइट टेकऑफ की तैयारी में ही थीं. इसलिए समय रहते सुरक्षा एजेंसियों ने इनकी जांच एयरपोर्ट पर ही शुरू की. कई घंटे की जांच के बाद फ्लाइट के अंदर कुछ नहीं मिला और सूचना फर्जी निकली. 

अगस्त में भी मिली थी इसी तरह की धमकी

इसी तरह की धमकी 22 अगस्त को भी मिली थी. उस वक्त कहा गया था कि एयर इंडिया के एक विमान में बम है, यह फ्लाइट मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही थी. इसके बाद हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लगाई गई थी. 

मुंबई-हावड़ा मेल में भी बम ब्लास्ट की धमकी

इसके अलावा मुंबई-हावड़ा मेल में भी बम ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है. एक्स पर पोस्ट के जरिए यह धमकी दी गई है. पोस्ट में टाइमर के जरिए बलास्ट की बात कही गई है. बताया जा रहा है कि नासिक के बाद ब्लास्ट कराने की धमकी मिली है. इस धमकी के बाद सोमवार तड़के सवा 4 बजे ट्रेन को जलगांव में रोककर उसकी तलाशी ली गई. सुबह साढ़े 6 बजे तक चले तलाशी अभियान में टीम को कुछ नहीं मिला. ये धमकी महज अफवाह साबित हुई. यह धमकी फजलुद्दीन नाम के एक्स अकाउंट  से दी गई थी.

ये भी पढ़ें

Zakir Naik Controversial Remark: 'क्या जाकिर नाइक की बेटी पब्लिक प्रॉपर्टी है', इस पाकिस्तानी लड़की का इस्लामिक धर्म गुरू पर फूटा गुस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget