एक्सप्लोरर

एयर इंडिया की फ्लाइट में टॉयलेट हुए जाम, यात्रियों की हालत हुई खराब, ग्रीनलैंड से वापस शिकागो लौटाना पड़ा प्लेन

Air India Flight: एयर इंडिया की शिकागो से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट को आधे रास्ते से वापस लौटना पड़ा. क्योंकि विमान का टॉयलेट जाम हो गया था और काम नहीं कर रहा था. जिससे यात्रियों को असुविधा हुई.

Air India Flight: अमेरिका के शिकागो से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI126 को उड़ान भरने के 10 घंटे बाद वापस लौटना पड़ा. इसका कारण विमान में शौचालयों का ब्लॉक हो जाना था. घटना 6 मार्च 2025 को हुई, जब बोइंग 777-300 ER विमान के 10 में से 9 शौचालय बंद हो गए.

बताया जा रहा है कि केवल बिजनेस क्लास का एक शौचालय चालू था, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई. पायलट ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विमान को शिकागो वापस ले जाने का निर्णय लिया.

10 घंटे हवा में रही फ्लाइट 
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, समस्या के चलते फ्लाइट गुरुवार, 6 मार्च, 2025 को लगभग 10 घंटे तक हवा में रही. द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट बताती है कि 5 मार्च को जब यह घटना हुई, तब विमान ग्रीनलैंड के ऊपर था. उस समय लगभग 300 यात्रियों को बिजनेस क्लास के एकमात्र कार्यरत शौचालय का उपयोग करना पड़ा.

एयर इंडिया की प्रतिक्रिया
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण फ्लाइट वापस लौटाई गई और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई. पीटीआई के अनुसार, एयर इंडिया ने कहा, शिकागो में उतरने पर सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित तरीके से विमान से उतारा गया. यात्रियों को असुविधा कम करने के लिए ठहरने की सुविधा दी गई. गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की गई. यात्रियों को टिकट रद्द करने पर पूरा रिफंड और मुफ्त में दोबारा बुकिंग की सुविधा मुहैया कराई गई है.

बता दें कि विमान में शौचालय जाम होना कोई असामान्य घटना नहीं है. कुछ ऐसी ही घटनाएं पहले भी हुईं है, जिसके बाद फ्लाइट को वापस लौटाने या लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा है. 2016 में, कनाडा से पाकिस्तान जाने वाली एक फ्लाइट में एक शौचालय में ठोस पदार्थ फंसने से देरी हुई. अप्रैल 2023 में न्यूयॉर्क जाने वाली ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट को तब यू-टर्न लेना पड़ा, जब 8 में से 5 शौचालय काम करना बंद कर चुके थे.

एयर इंडिया की तकनीकी समस्याएं
हाल के दिनों में एयर इंडिया की कई उड़ानों में तकनीकी खराबी देखी गई है. 25 जनवरी 2025 को बेंगलुरु से विशाखापत्तनम जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटनी पड़ी. मार्च 2025 को सिंगापुर जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट को चेन्नई वापस लौटना पड़ा, जब पायलटों ने हवा में ही तकनीकी गड़बड़ी की पहचान की.

यह भी पढ़ें- Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ED का छापा, 14 लोकेशन पर चल रहा सर्च ऑपरेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Season 2026 Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
CJP Parliament March LIVE: 'हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता', दिल्ली पुलिस की सख्ती के बीच अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार
'हमें संसद जाने से कोई नहीं रोक सकता', दिल्ली पुलिस की सख्ती के बीच अभिजीत दीपके ने भरी हुंकार
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ? SIT ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ? SIT ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget