एक्सप्लोरर

Air India Express: खुशखबरी! अब दिल्ली-वाराणसी के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस की डायरेक्ट फ्लाइट, बेंगलुरु के लिए भी बढ़ेंगी उड़ानें

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 5 फरवरी से दिल्ली-वाराणसी के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है. इसके साथ ही बेंगलुरु और हैदराबाद से वाराणसी के लिए उड़ानों की संख्या भी बढ़ेगी.

Delhi Varanasi Flights: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने उड़ान नेटवर्क का विस्तार करने का ऐलान किया है जिससे यात्रियों को यात्रा करने में और भी ज्यादा सुविधा होगी. एयरलाइन अब 5 फरवरी से दिल्ली और वाराणसी के बीच सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रही है. इसके अलावा बेंगलुरु से वाराणसी के लिए फ्लाइट की संख्या भी बढ़ाई जाएगी. इस कदम से एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी सेवाओं को और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया है. इसके अलावा हैदराबाद से वाराणसी के लिए भी उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी.

एयर इंडिया एक्सप्रेस 5 फरवरी से दिल्ली और वाराणसी के बीच रोजाना डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करेगा. इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा करना और भी आसान और सुविधाजनक हो जाएगा. ये उड़ानें खासतौर पर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद होंगी जो धार्मिक पर्यटन या किसी और वजह से वाराणसी जाना चाहते हैं. इस नई उड़ान सेवा से दिल्ली और वाराणसी के बीच यात्रा समय में भी कमी आएगी जिससे यात्रियों के समय की बचत होगी.

एयर इंडिया एक्सप्रेस का बेंगलुरु-वाराणसी मार्ग पर बड़ा फैसला

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बेंगलुरु और वाराणसी के बीच भी फ्लाइट की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है. पहले जहां बेंगलुरु से वाराणसी के लिए रोजाना तीन फ्लाइट चलती थीं अब इन उड़ानों की संख्या चार हो जाएगी. इस बढ़ोतरी से बेंगलुरु और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को वाराणसी पहुंचने में और ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे जिससे उनका यात्रा अनुभव बेहतर होगा.

यात्रियों को मिलेगा अब बेहतर यात्रा अनुभव

हैदराबाद से वाराणसी के बीच पहले से ही दैनिक उड़ानें उपलब्ध हैं, लेकिन अब एयर इंडिया एक्सप्रेस ने फरवरी और मार्च के महीनों में इन फ्लाइटों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है. जानकारी के अनुसार इन महीनों में 30 फ्लाइट अलग से संचालित की जाएंगी जिससे हैदराबाद से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को और ज्यादा सुविधा होगी. इससे दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी और भी मजबूत होगी.  

धार्मिक यात्रा के लिए बड़ी राहत

अब दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और वाराणसी के बीच यात्रा करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा. इन उड़ानों का फायदा न केवल उन यात्रियों को होगा जो व्यक्तिगत यात्रा कर रहे हैं बल्कि इससे बिजनेस और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. इससे विशेष रूप से धार्मिक यात्रा करने वालों को भी बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि वाराणसी एक प्रमुख तीर्थ स्थल है और वहां यात्रियों की भारी संख्या रहती है.

ये भी पढ़ें: Mahatma Gandhi Death Anniversary: महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी, अमित शाह समेत मंत्रियों का नमन, जानें क्या बोले खरगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget