एक्सप्लोरर

एक जैसे नाम की वजह से जयपुर एयरपोर्ट पर मुसीबत में फंसे कुणाल कामरा

कुणाल कामरा इन दिनों चर्चा में हैं. पहले विमान कंपनियों ने प्रतिबंध लगाया तो खबर की सुर्खियां बने.अब एक दूसरे कुणाल कामरा हैं जिनको जयपुर एयरपोर्ट पर अपनी पहचान साबित करने में पसीने आ गये.

नई दिल्ली: नाम में क्या रखा है? ये कहावत कुणाल कामरा के बारे में गलत साबित हो रही है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के जैसा नाम होने की वजह से शख्स को अपमानजनक हालात का सामना करना पड़ा.

जयपुर एयरपोर्ट पर कुणाल क्यों हुए परेशान?

पिछले दिनों विमान में एक संपादक को कथित तौर पर परेशान करने का वीडियो वायरल होने के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा चर्चा में आ गये थे. कुणाल कामरा के खिलाफ एक के बाद कई कंपनियों ने अपने विमान में यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया. मगर उनके ही जैसे नाम के एक शख्स का विमान कंपनी एयर इंडिया ने टिकट रद्द कर दिया.

हम जिस कुणाल कामरा की बात कर रहे हैं ये शख्स भारतीय मूल के अमेरिकी निवासी हैं. अपने परिवार से मिलने भारत यात्रा पर आए कामरा को जयपुर एयरपोर्ट पर काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा. कुणाल कामरा एक वेबसाइट से घटना के बारे में बताते हैं, ''3 फरवरी को मेरा जयपुर से मुंबई के लिए एयर इंडिया का टिकट था. जैसे ही एयरपोर्ट के चेक-इन काउंटर पर पहुंचे, उन्हें बताया गया कि उनका टिकट रद्द कर दिया गया है. पूछने पर एयर इंडिया का कहना था कि ऐसा उनके नाम के चलते हुआ क्योंकि उनका नाम ब्लैकलिस्टेड है."

कुणाल कहते हैं, "मैं तो ये जानता था कि दूसरे कुणाल कामरा को बैन किया गया है मगर मेरी समझ में नहीं आया कि मैं क्यों ब्लैकलिस्टेड हुआ हूं. हालांकि यात्रा से पहले टिकट कैंसिल होने के बारे में मुझे नहीं सूचित नहीं किया गया. मगर एयर इंडिया के कर्मचारी बहुत मददगार साबित हुए. वक्त रहते उन्होंने मेरी समस्या को हल कर दिया. उन्होंने मेरे लिए दूसरा टिकट मुहैया करा दिया.''

सुरक्षाकर्मियों को आधार कार्ड पर नहीं हुआ विश्वास

घटना का अनुभव साझा करते हुए बोस्टन निवास कुणाल बताते हैं, ''मेरे साथ सबसे ज्यादा परेशानी का कारण अपना पहचान साबित करना था. मुझे बताना पड़ा कि मैं स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा नहीं हूं. मुझे दो पहचान पत्र के जरिए साबित करना पड़ा कि मैं पहले वाला कुणाल कामरा नहीं हूं.''

आगे अपने साथ पेश आई घटना पर कुणाल का कहना है कि पहले जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर भ्रम की स्थिति दूर की गयी. फिर उसके बाद एयर इंडिया को अपनी पहचान बताना पड़ा. उन्होंने बताया, "यात्रा करने से पहले विमान कंपनी को मैंने आधार कार्ड दिया. जिसके बाद कर्मचारी संतुष्ट हो गये मगर जब सुरक्षा क्लीयरेंस की बारी आई तो मेरे आधार कार्ड पर सुरक्षा कर्मियों को संदेह बरकार रहा. आखिरकार मुझे अमेरिका का पहचान पत्र दिखाना पड़ा. जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों को विश्वास हुआ.'' कुणाल कामरा कहते हैं कि उनके लिए ये अनुभव अच्छा नहीं था. स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने भी ट्वीटर के जरिए इस घटना पर अपनी राय रखी.

राहुल की मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा- युवा डंडा मारेंगे, अमित शाह के भाषण को बताया ‘कूड़ा’

जम्मू-कश्मीर: IS ने ली श्रीनगर मुठभेड़ की जिम्मेदारी, मारे गए थे तीन आतंकी, एक जवान भी शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget