एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: IS ने ली श्रीनगर मुठभेड़ की जिम्मेदारी, मारे गए थे तीन आतंकी, एक जवान भी शहीद

मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हुआ है जो बिहार के आरा के रहने वाले थे. जिन आतंकियों को मारा गया इनकी तलाश सेना को काफी दिनों से थी.श्रीनगर के बाहरी इलाके लवायपोर ऑपरेशन की अगवाई सीआरपीएफ की 73वीं बटालियन की कमांडेंट संतो देवी कर रही थीं.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के लावेपोरा में हुई मुठभेड़ की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएस ने ली है. आईएस की मीडिया विंग अमाक पर आईएस का दावा है कि उसकी लड़ाको ने सुरक्षाबलों पर हमला किया और उनको काफी नुकसान पहुंचाया. लेकिन आईएस को हुए नुकसान के बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की है.

आईएस के दावे से पुलिस की थ्योरी अलग

जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी ने दावा किया है कि मारे गये तीनों आंतकी अलग-अलग संगठनों के थे, जिसमें एक-एक आतंकी आईएस, हिज्बुल और लश्कर का है और वो इकट्ठे काम कर रहे थे. लेकिन आईएस के दावे पुलिस की थ्योरी को गलत बता रहे है.

बिहार के आरा के रहने वाले थे शहीद जवान

इसी मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हुआ है जो बिहार के आरा के रहने वाले थे. जिन आतंकियों को मारा गया इनकी तलाश सेना को काफी दिनों से थी और जब बुधवार की सुबह इनके बारे में सीआरपीएफ को सूचना मिली तो ऑपरेशन को अंजाम दिया गया.

संतो देवी ने किया ऑपरेशन को लीड

श्रीनगर के बाहरी इलाके लवायपोर ऑपरेशन की अगवाई सीआरपीएफ की 73वीं बटालियन की कमांडेंट संतो देवी कर रही थीं. संतो देवी हरियाणा की रहने वाली है और पिछले 33 सालों से सीआरपीएफ में तैनात हैं. संतो देवी के अनुसार इस पूरे ऑपरेशन को शुरू और खत्म होने मे बस दस मिनट का समय लगा- लेकिन यह उनकी ज़िंदगी का सब से कठिन ऑपरेशन रहा जिस में उनकी कम्पनी के एक जवान शहीद हो गए. संतो देवी इससे पहले भी शोर्य का प्रदर्शन कर चुकी हैं. 2005 में अयोध्या में राम लल्ला परिसर पर हुए आतंकी हमले को विफल करने वाली टीम का भी वह हिस्सा थीं, लेकिन बुधवार का हमला उनके लिए ज़िंदगी का सबसे बड़ा और कठिन ऑपरेशन रहा.

यह भी पढ़ें-

जम्मू में बड़े फिदायीन हमले की फिराक में हैं पाकिस्तान, खुफिया एजेंसियों ने जारी की एडवाइजरी

DGP दिलबाग सिंह बोले- घाटी में दहशत फैलाने के लिए आतंकी कर रहे आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
CJP के प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget