एक्सप्लोरर

Defence News: वायुसेना चीफ ने अलग एयर डिफेंस कमांड बनाने का किया विरोध, जानें क्यों कहा घातक साबित हो सकता है कदम?

Air Chief Marshal: 'एयर एंड मिसाइल डिफेंस' नाम के सेमिनार के दौरान वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी (VR Chaudhari) ने कहा कि एयर डिफेंस और काउंटर एयर ऑपरेशन की सफलता और असफलता एक दूसरे पर निर्भर करती है

Indian Air Force: वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी (VR Chaudhari) ने देश में अलग एयर डिफेंस कमांड बनाने का विरोध किया है. वायुसेना प्रमुख के मुताबिक, एयर डिफेंस को काउंटर एयर ऑपरेशन (एयर स्ट्राइक) से अलग करना देश के लिए घातक साबित हो सकता है. शुक्रवार को एक सेंटर फॉर ज्वाइंट वॉरफेयर स्टडीज़ (सेनजोस) सेमिनार में बोलते हुए एयर चीफ मार्शल चौधरी ने साफ तौर से कहा कि एयर-डिफेंस (Air Defence Command) को काउंटर एयर ऑपरेशन (एयर स्ट्राइक) से अलग करना काउंटर-प्रोडक्टिव साबित हो सकता है यानि ये देश के लिए घातक साबित हो सकता है. क्योंकि ये दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. 

सेमिनार का थीम था 'एयर एंड मिसाइल डिफेंस'. इस सेमिनार के दौरान वायुसेना प्रमुख (Air Chief Marshal) वीआर चौधरी ने कहा कि एयर डिफेंस और काउंटर एयर ऑपरेशन दोनों की सफलता और असफलता एक दूसरे पर निर्भर करती है.

अलग एयर डिफेंस कमांड बनाने का विरोध

दरअसल, तत्कालीन सीडीएस जनरल बिपिन रावत (Gen Bipin Rawat ) ‌थलसेना, वायुसेना और नौसेना के एकीकरण के लिए देश में अलग अलग थियेटर कमांड बनाने के पक्ष में थे, जिसमें एक अलग एयर डिफेंस कमांड थी और एक नौसेना के नेतृत्व वाली मेरीटाइम थियेटर कमांड थी. थलसेना की 2-3 कमांड थी. वायुसेना ने जनरल बिपिन रावत के समय में भी अलग थियेटर कमांड (Theatre Command) का भी विरोध किया था.

वायुसेना प्रमुख ने क्या कहा?

CDS बिपिन रावत (Bipin Rawat) की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत के बाद से देश में थियेटर कमांड (Theatre Command) बनाने का काम सुस्त पड़ गया. जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद सरकार ने नए सीडीएस (CDS) की नियुक्ति भी नहीं की है. हालांकि, कुछ हफ्ते पहले सरकार ने सीडीएस की नियुक्ति को लेकर एक बड़ा बदलाव करते हुए अब लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारी को इस पद के योग्य मान लिया है. शुक्रवार को अपने संबोधन में वायुसेनाध्यक्ष वीआर चौधरी ने कहा कि इस समय 4-5 जेनरेशन के 'ओमनीरोल' फाइटर जेट्स हैं. ऐसे में उन्हें किसी एक रोल में बांध देना उनका अंडर-यूटिलाईजेशन होगा.

ये भी पढ़ें:

Digital Platform: IT कानूनों में बदलाव की तैयारी में सरकार, कंटेंट इस्तेमाल करने पर टेक कंपनियों को करना होगा भुगतान

GST Provision: जीएसटी के विरोध में देशभर में आज व्यापारियों की हड़ताल, कारोबार रहेगा बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget