एक्सप्लोरर

'अगर दम है तो चीन पर...', अमित शाह के बयान पर ओवैसी का पलटवार, बोले- हमें मौत का डर नहीं

तेलंगाना के आदिलाबाद में रैली को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार को चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की चुनौती दी.

AIMIM Asaduddin Owaisi Rally: एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार (30 मई) को तेलंगाना के आदिलाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी और गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा. ओवैसी ने बीजेपी पर धार्मिक आधार पर भेदभाव करने का भी आरोप लगाया. 

ओवैसी ने कहा, ये (अमित शाह) बोलते हैं कि हम ओल्ड सिटी में सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे तो हम क्या चूड़ियां पहन कर बैठे हैं. उन्होंने कहा, अगर बीजेपी में इतना ही दम है तो उनकी लीडरशिप वाली सरकार चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक क्यों नहीं कर देती है. बीजेपी ने मंदिरों के लिए करोड़ों रुपए अनुमोदित किए हैं और उसके बाद भी ये मेरे ऊपर आरोप लगाते हैं कि स्टीयरिंग मेरे हाथ में है, अगर मेरे हाथ में स्टीयरिंग है तो आपको क्यों दर्द होता है?

ओवैसी बोले, तेलंगाना में कांग्रेस नेता कहते हैं कि अगर राज्य में उनकी सरकार आती है तो 100 विधानसभाओं में राम मंदिर बनाएगी और उसको बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये देंगे. फिर भी बीजेपी नेता कहते हैं कि मुसलमानों की खुशामद की जा रही है, मुसलमानों का तुष्टीकरण किया जा रहा है. उन्होंने कहा, तेलंगाना के मुसलमान को इस बात से ऐतराज नहीं है कि मंदिरों को पैसा क्यों दिया जा रहा है. अगर पैसा दिया जाना है तो सबको पैसा दो, किसी एक को मत दो. 

ब्राह्मण सदन बन गया, मेरा इस्लामिक सेंटर नहीं बना
इस दौरान ओवैसी बोले, सत्तारूढ़ बीआरएस की सरकार ने राज्य में ब्राह्मण सदन तो बना दिया, लेकिन आज तक मेरा इस्लामिक सेंटर नहीं बनाया. एक पुलिस वाले ने बुर्का पहनी हुई मुस्लिम महिला को थप्पड़ मार दिया उस पर भी राज्य सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया. उन्होंने कहा, हद तो तब हो गई जब उल्टा उस बच्ची पर केस कर दिया गया. ये कौन सा इंसाफ है. फिर भी बीजेपी हम पर आरोप लगाती रहती है. 

उन्होंने कहा, अगर ओवैसी का नाम लेकर बीजेपी वाले अपना पेट भरना चाहते है तो इसमें मुझको कोई ऐतराज नहीं है. वो अगर ऐसा करना चाहते हैं तो कर सकते हैं हमको इसमें कोई समस्या नहीं है. 

Cabinet Reshuffle In Assam: लोकसभा चुनाव 2024 पर है सीएम हिमंता बिस्व सरमा की नजर! मंत्रिमंडल में क्यों किए दो बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget