एक्सप्लोरर

'जिया उर रहमान बर्क को अगला आजम खान बनाने की हो रही तैयारी', AIMIM प्रवक्ता का बड़ा दावा

AIMIM प्रवक्ता असीम वकार ने सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क पर लगे बिजली चोरी के आरोपों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. साथ ही उन्होंने दावा किया है कि बर्क को अगला आजम खान बनाने की तैयारी हो रही है.

AIMIM On Rehman Barq: एआईएमआईएम प्रवक्ता असीम वकार ने उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बिजली चोरी के बहाने सपा सांसद बर्क को अगला आजम खान बनाने की तैयारी चल रही है.

असीम वकार ने कहा, "जियाउर रहमान बर्क साहब को भारतीय जनता पार्टी की सरकार की तरफ से आजम खान बनाने की कोशिश शुरू हो गई है, मुर्गी चोरी, बकरी चोरी, किताब चोरी, अब बिजली चोरी, एक सांसद पर आरोप लगाया जा रहा है, इससे पहले भी बकरी चोरी का आरोप लगा है. जियाउर रहमान बर्क साहब के ऊपर जो आरोप लग रहा है बिजली चोरी का मुझे लगता है कि बर्क साहब को आजम खा बनाने की तैयारी चल रही है"

दरअसल, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क पर बिजली चोरी का मामला दर्ज करने के बाद उन पर 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. यूपीपीसीएल के अनुसार, सांसद के घर पर 4 किलोवाट के स्वीकृत मीटर के मुकाबले 16 किलोवाट से अधिक बिजली की खपत हो रही थी. स्मार्ट मीटर की जांच में पिछले छह महीनों से शून्य यूनिट रीडिंग दर्ज की गई थी.

सांसद पर बिजली चोरी का मामला
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क पर बिजली चोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा स्मार्ट मीटर की जांच में पिछले छह महीनों से शून्य यूनिट रीडिंग दर्ज की गई थी, जिससे बिजली चोरी का संदेह हुआ. बिजली चोरी के चलते यूपीपीसीएल ने 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया. छापेमारी के दौरान कथित रूप से कर्मचारियों को धमकाने के मामले में उनके पिता पर भी मामला दर्ज किया गया है.

सांसद बर्क पर भड़काऊ भाषण के आरोप
सांसद बर्क पर बिजली चोरी के अलावा अन्य गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं. 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के पास हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हुई थी. पुलिस ने आरोप लगाया है कि सांसद ने हिंसा से पहले भड़काऊ भाषण देकर भीड़ को उकसाया. संभावित गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की. बर्क ने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया था.

ये भी पढ़ें: राजनाथ सिंह रूस से लाने जा रहे वो 'ताकत', जो समंदर में दुश्मनों को एक ही झटके में कर देगी चित!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget