एक्सप्लोरर

'ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों के लिए लाडली बहना की तरह स्कीम चलाएं मोहन भागवत', RSS चीफ पर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार

Owaisi criticizes Mohan Bhagwat Statement: मोहन भागवत ने नागपुर में जनसंख्या वृद्धि पर कहा कि यदि जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 से कम हो जाती है तो समाज का पतन निश्चित है.

Owaisi criticizes Mohan Bhagwat Statement: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. ओवैसी ने जनसंख्या वृद्धि और अन्य मुद्दों पर अपनी राय जाहिर की है, जिसमें मोहन भागवत के बयान पर तीखी टिप्पणी भी शामिल है. उन्होंने अजमेर शरीफ दरगाह से जुड़े विवाद पर भी अपनी बात रखी और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर भी अपनी नीतियों का समर्थन किया.

मोहन भागवत ने नागपुर में जनसंख्या वृद्धि पर कहा कि यदि जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 से कम हो जाती है तो समाज का पतन निश्चित है. मनुष्य के जन्म दर को 1 नहीं रखा जा सकता इसलिए कम से कम 2 या 3 बच्चों का जन्म होना चाहिए. 

नरेंद्र मोदी को सिखाना चाहिए था- ओवैसी

संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "जैसे महाराष्ट्र में लाड़ली बहना के अकाउंट में पैसे आते हैं वैसे ही मोहन भागवत को यह कहना चाहिए कि अगर कोई ज्यादा बच्चे पैदा करेगा तो हम उसके खाते में इतने पैसे देंगे. मोहन भागवत को बोलना चाहिए कि जो ज्यादा बच्चे पैदा करेगा हम उसके खाते में 1500 रूपए या 2000 डालेंगे. उन्हें ऐसी स्कीम निकालनी चाहिए." ओवैसी ने यह भी कहा, "अल्लाह की दुआ से मेरे पास छह बच्चे हैं. नरेंद्र मोदी भी छह भाई-बहन हैं और अमित शाह भी छह भाई-बहन हैं."

उन्होंने आगे कहा, "ये नरेन्द्र मोदी को जाकर सिखाना चाहिए था जिन्होंने कहा था कि मुस्लिम ज्यादा बच्चे पैदा करते है, हिंदू बहनों के गले से मंगलसूत्र छीनकर उन्हें दिया जाएगा जो ज्यादा बच्चे पैदा करते है."

अजमेर शरीफ दरगाह विवाद पर ओवैसी का बयान

अजमेर शरीफ दरगाह के भीतर शिव मंदिर होने के दावे पर ओवैसी ने कहा, "अजमेर शरीफ दरगाह भारत की धर्मनिरपेक्षता का प्रतिनिधित्व करती है. न केवल अजमेर शरीफ दरगाह, बल्कि सलीम चिश्ती दरगाह भी जांच के दायरे में है. प्लेसेस ऑफ़ वर्सेप एक्ट का पालन किया जाना चाहिए." उन्होंने यह स्पष्ट किया कि इस तरह के विवादों से देश की धर्मनिरपेक्षता पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में AIMIM का प्रदर्शन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रदर्शन पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हमने जिन भी सीटों पर चुनाव लड़ा, उन सभी पर हमारा वोट शेयर बहुत अच्छा रहा. हम अपनी कमियों पर काम करेंगे और आगे बढ़ने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे." ओवैसी ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की, कहा, "हम मराठा आरक्षण के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे और यह हमारी प्रतिबद्धता है."

ये भी पढ़ें:

'EVM हैक करने का दावा झूठा और निराधार', चुनाव आयोग की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget