एक्सप्लोरर

2008 अहमदाबाद ब्लास्ट में शामिल आतंकी सहित तीन गिरफ्तार

एडीजीपी सिंघल ने बताया ​कि तीनों गिरफ्तार लोगों से एनआईए, रॉ, एटीएस, स्पेशल ब्रांच और एसटीएफ की तरफ से पूछताछ जारी है.

पटना: बिहार के गया जिले से पुलिस ने अहमदाबाद में साल 2008 के आतंकी विस्फोट के मुख्य आरोपी तौसीफ खां उर्फ अतीक सहित तीन संदिग्धों को बुधवार रात धर दबोचा. एडीजीपी (मुख्यालय) संजीव कुमार सिंघल ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 2008 के अहमदाबाद विस्फोट के मुख्य आरोपी तौसीफ खां उर्फ अतीक और सना खां को पुलिस ने पकड़ा. पुलिस ने तौसीफ बुधवार की रात को गया के सिविल लाईन थाना क्षेत्र के साईबर कैफे से गिरफ्तार किया. बाद में उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया.

संजीव कुमार ने बताया कि गुजरात का रहने वाला तौसीफ, अहमदाबाद में आतंकी विस्फोट के बाद से छद्म नाम से ​गया जिले के डोभी थानांतर्गत करमौनी गांव में शिक्षक के रूप से रह रहा था. उन्होंने बताया कि करमौनी गांव में तौसीफ को स्कूल में नौकरी दिलाने में सना खां ने मदद की थी. उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान इनके एक संपर्क सूत्र सरवर खां के बारे में पुलिस को पता चला जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. सरवर गया जिले के बोधगया थाना अंतर्गत सहदेब खाप गांव निवासी है.

सिंघल ने बताया ​कि तीनों गिरफ्तार लोगों से एनआईए, रॉ, एटीएस, स्पेशल ब्रांच और एसटीएफ की तरफ से पूछताछ जारी है. उन्होंने बताया कि गुजरात एटीएस को तौसीफ की गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है. उनके गया पहुंचने पर प्राथ​मिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए उनके हवाले कर दिया जाएगा. सिंघल ने बताया कि तौसीफ के पास एक पेन ड्राईव ​मिली है.

सिंघल ने बताया कि तौसीफ साईबर कैफे में जिस कंप्यूटर पर सर्फिंग कर रहे थे. उस कम्प्यूटर के साथ उनके मोबाईल फोन की जांच कर ली गई है. उन्होंने बताया कि साईबर कैफे के जिस कंप्यूटर पर वे सर्फिंग कर रहे थे, उससे आतंकी संगठन आईएसआईएस से संबंधित विचारधारा जुड़े संदेश भेजे थे. इसके साथ ही दूसरे धर्मों की विचारधारा पर भी कुछ टिप्पणी की थी.

गया से मिली जानकारी के अनुसार गया के सिविल लाइंस थाना अंतर्गत राजेन्द्र आश्रम मुहाला में स्थित एक साइबर कैफे में दो संदिग्धों के आपत्तिजनक पोस्ट करते देखा. जिसके बाद उसके मालिक ने इसकी सूचना सिविल लाईन थाने को दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget