एक्सप्लोरर

भारत में पहली बार ब्लैक बॉक्स की जांच! आने वाली है एअर इंडिया प्लेन क्रैश की रिपोर्ट... खुलेंगे ये राज

Air India Plane Crash: लंदन जा रहे विमान हादसे की जांच कर रहे AAIB ने कहा है कि प्रारंभिक रिपोर्ट कुछ दिनों में सार्वजनिक होगी. ब्लैक बॉक्स से डाटा निकाला जा चुका है और जांच जारी है.

Air India Plane Crash: नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शुक्रवार को कहा कि पिछले महीने अहमदाबाद में हुई एअर इंडिया विमान दुर्घटना पर विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट बहुत जल्द आने की उम्मीद है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मंत्रालय जांच में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित कर रहा है. 12 जून को एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान (उड़ान एआई 171) लंदन गैटविक के लिए अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इसमें सवार 241 लोगों सहित 260 लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना में एक यात्री जीवित बच गया था.

केंद्रीय मंत्री बोले- जल्द आएगी रिपोर्ट
नायडू ने कहा, 'बहुत जल्द...एएआईबी इस पर काम कर रहा है...यह एएआईबी की जिम्मेदारी है, उन्हें अपना काम करने दें.' वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि एअर इंडिया विमान दुर्घटना पर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट कब जारी होने की उम्मीद है. मंत्री ने यहां एक सम्मेलन से इतर कहा कि मंत्रालय यह सुनिश्चित कर रहा है कि पूरी जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही हो. अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICOA) के मानदंडों के तहत, एएआईबी दुर्घटना के 30 दिन के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट जमा कर सकता है. मंत्रालय द्वारा 26 जून को दुर्घटना की स्थिति रिपोर्ट जारी की गई थी.

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस सप्ताह एक संसदीय समिति को बताया कि लंदन जा रहे विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट कुछ ही दिनों में सार्वजनिक की जाएगी.

जांच में कौन-कौन शामिल है?
इस हादसे की जांच AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) कर रहा है, जिसे AAIB के महानिदेशक (DG) लीड कर रहे हैं. जांच टीम में एविएशन एक्सपर्ट्स, एविएशन मेडिसिन विशेषज्ञ, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) अधिकारी, और अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के प्रतिनिधि शामिल हैं.

प्रारंभिक रिपोर्ट क्या होगी?
AAIB ने पहले कहा था कि हादसे के 30 दिनों के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि रिपोर्ट में कितनी जानकारी शामिल होगी. अब तक बहुत ही सीमित विवरण सामने आए हैं और रिपोर्ट सिर्फ बुनियादी और तथ्यात्मक हो सकती है.

ब्लैक बॉक्स: भारत में पहली बार जांच
यह पहली बार है जब किसी विमान हादसे का ब्लैक बॉक्स भारत में जांचा जा रहा है. इसमें कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) से डाटा निकाला गया है, जिसकी जांच अधिकारी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान क्रैश से पहले पायलट ने एक "मेडे अलर्ट" भेजा था. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, जांचकर्ता यह भी देख रहे हैं कि कॉकपिट के बीच में मौजूद फ्यूल कंट्रोल स्विच हादसे से पहले कैसे और किसने ऑपरेट किए. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि पायलट्स ने इन्हें जानबूझकर बदला या गलती से.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget