एक्सप्लोरर

गुजरात का वो राज्यसभा चुनाव, जब बीजेपी के चाणक्य को अहमद पटेल ने दी थी शिकस्त

अहमद पटेल कांग्रेस के काफी भरोसेमंद नेता थे. अहमद पटेल का पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित माना जाता है. वहीं उन्होंने हर बार पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम किया.

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो चुका है. अहमद पटेल एक महीने पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. हालांकि आज सुबह 3.30 बजे अहमद पटेल ने आखिरी सांस ली. भारतीय राजनीतिक इतिहास में अहमद पटेल कांग्रेस के चाणक्य के तौर पर जाने जाते हैं. वहीं एक वक्त ऐसा भी आया था जब बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में अहमद पटेल को शिकस्त देने के लिए एड़ी चोटी तक का जोर लगा दिया था, लेकिन इसके बावजूद अहमद पटेल को हरा नहीं सके थे.

अहमद पटेल कांग्रेस के काफी भरोसेमंद नेता थे. अहमद पटेल का पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित माना जाता है. वहीं उन्होंने हर बार पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम किया और कभी भी जल्दी हार मानने वाले नेताओं में से नहीं रहे हैं. वहीं अहमद पटेल से जुड़ा एक किस्सा ऐसा भी है, जब बीजेपी के साथ कांटे की टक्कर में राज्यसभा चुनाव में अहमद पटेल ने जीत हासिल की थी.

बीजेपी का चाणक्य बनाम कांग्रेस का चाणक्य

बात साल 2017 की है. तब राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के अहमद पटेल ने बीजेपी के बलवंत राजपूत को हराया था. यूं तो इस चुनाव में मुकाबला अहमद पटेल और बलवंत राजपूत के बीच था लेकिन भारतीय राजनीतिक इतिहास में ये चुनाव अहमद पटेल बनाम अमित शाह के तौर जाना जाता है. उस दौरान अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. अमित शाह को बीजेपी के चाणक्य के तौर पर जाना जाता है. ऐसे में 2017 का गुजरात का राज्यसभा चुनाव बीजेपी के चाणक्य बनाम कांग्रेस के चाणक्य के तौर पर देखा है.

दरअसल, 2017 के गुजरात के राज्यसभा चुनाव में तीन सीटों पर चुनाव हुआ. इस चुनाव में दो सीटों पर बीजेपी की जीत पक्की मानी जा रही थी तो वहीं एक सीट पर कांग्रेस की जीत की उम्मीद थी. लेकिन बीजेपी ने तीसरी सीट को भी अपने कब्जे में करने की ठान ली और मुकाबले को टक्कर का बना दिया. बीजेपी ने तीसरी सीट पर अहमद पटेल के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिया, जिससे तीसरी सीट पर कांग्रेस के लिए पेच फंस गया था.

इस्तीफों का सिलसिला

बीजेपी ने जैसे ही अहमद पटेल के खिलाफ बलवंत राजपूत को उतारने का ऐलान किया तो 45 वोट भी कांग्रेस को मुश्किल नजर आने लगे क्योंकि इस दौरान ही कांग्रेस के कई विधायकों के जरिए इस्तीफा देने का सिलसिला भी शुरू हो गया था. इधर इस्तीफों के कारण कांग्रेस पार्टी गुजरात राज्यसभा चुनाव में कमजोर होती जा रही थी, उधर बीजेपी तीसरी सीट पर जीत हासिल करने की योजना पर काम कर रही थी. वहीं इस योजना को पूरी तरह से प्रभावी करने के लिए खुद अमित शाह ने कमान संभाली.

कांग्रेस हर हाल ही में अहमद पटेल की जीत सुनिश्चित करना चाहती थी. जिसके लिए पार्टी ने अपने विधायकों को रिजॉर्ट में भी रखा. वहीं मतदान से पहले एनसीपी और जेडीयू की तरफ से भी कांग्रेस को झटका मिल चुका था. दोनों ही पार्टियों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था, जिसके बाद तीसरी सीट के लिए कांग्रेस के पास 44 वोटों का ही आंकड़ा बाकी था.

क्रॉस वोटिंग से बदला गेम

लेकिन गेम तब पलटा, जब कांग्रेस के एक विधायक ने क्रॉस वोटिंग की. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दो विधायकों ने वोट डालने के बाद बूथ के बाहर मौजूद अमित शाह को इशारा किया था. जिसके बाद कांग्रेस ने आधी रात को चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया और उनके वोट रद्द करने की मांग की.

वोट रद्द करने की मांग को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ चुकी थी. वहीं दोनों पार्टियां चुनाव आयोग के लगातार चक्कर लगा रही थी और आखिर में रात 12 बजे के बाद चुनाव आयोग ने अपना आखिरी फैसला सुनाया. ये फैसला कांग्रेस के लिए राहत की खबर लेकर आया और दोनों विधायकों के वोट रद्द कर दिए गए थे.

ऐसे में आखिर में कुल 176 वोटों की संख्या घटकर 174 हो गई. इसके साथ ही कांग्रेस को जीत के लिए 43.51 वोटों की दरकार थी. इसके बाद फिर से वोटों की गिनती शुरू हई और रात करीब दो बजे अहमद पटेल विजेता घोषित हुए. इसके साथ ही अहमद पटेल ने इस चुनाव में बीजेपी के प्लान को पूरी तरह से फेल कर दिया था.

यह भी पढ़ें:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का कोरोना से निधन, मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज

कांग्रेस में शोक की लहर, राहुल बोले- पार्टी के स्तंभ थे अहमद पटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget