एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने 'अग्निपथ योजना' पर सरकार का किया बचाव, नाराज युवाओं को गिनवाए फायदे

मनीष तिवारी ने अपने ट्वीट में कहा कि सशस्त्र बलों को रोजगार गारंटी कार्यक्रम नहीं होना चाहिए. उनका यह बयान पार्टी के रुख के विपरीत है, क्योंकि कांग्रेस ने इस योजना की आलोचना की है.

Congress Leader Manish Tiwari On Agnipath Scheme : कांग्रेस नेता एवं सांसद मनीष तिवारी (Congress leader and MP Manish Tewari) ने अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लेकर गुरुवार को अपनी पार्टी के रुख से अलग विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नयी अग्निपथ योजना सही दिशा में एक बहुत जरूरी सुधार है और सशस्त्र बलों (Armed Forces) को रोजगार गारंटी कार्यक्रम नहीं होना चाहिए. सरकार ने मंगलवार को दशकों पुरानी चयन प्रक्रिया में बड़े बदलाव के तहत सेना (Army), नौसेना (Indian Navy) और वायुसेना (Air Force) में चार साल के अल्पकालिक अनुबंध के आधार पर सैनिकों की भर्ती के लिए योजना की शुरुआत की.

तिवारी ने कहा कि यह एक ऐसा सुधार है जिसकी बहुत जरूरत है और यह सही दिशा में एक सुधार है. उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि मैं अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया को लेकर चिंतित युवाओं के साथ सहानुभूति रखता हूं. वास्तविकता यह है कि भारत को अत्याधुनिक हथियारों से लैस प्रौद्योगिकी के लिए युवा सशस्त्र बल की आवश्यकता है.

मनीष तिवारी ने अपने ट्वीट में कहा कि सशस्त्र बलों को रोजगार गारंटी कार्यक्रम नहीं होना चाहिए. उनका यह बयान उनकी पार्टी के रुख के विपरीत है, क्योंकि कांग्रेस ने इस योजना पर सरकार की आलोचना की है और इसे स्थगित रखने की मांग भी की है. कांग्रेस का कहना है कि विशेषज्ञों और अन्य लोगों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद ही इस बारे में अगला कदम उठाया जाना चाहिए.

क्या है अग्निपथ योजना?
केंद्र सरकार (Central Government) ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया (Defence Recruitment Process) में आमूल चूल परिवर्तन करते हुए थलसेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती संबंधी ‘अग्निपथ’ योजना (Agnipath Scheme) की मंगलवार को घोषणा की थी. जिसके तहत सैनिकों की भर्ती चार साल की संक्षिप्त अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी. योजना के तहत तीनों सेनाओं में इस साल करीब 46,000 सैनिक भर्ती किए जाएंगे. चयन के लिए पात्रता आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होगी और इनको अग्निवीर (Agniveer) नाम दिया जाएगा.

Indian Coast Guard: अरब सागर में 56 किलो हिरोइन के साथ 9 पाकिस्तानी नागरिक समेत कुल 12 लोग गिरफ्तार

Agnipath Scheme: 'अग्निपथ भर्ती' पर विपक्ष का विरोध तो सरकार ने किया बचाव, नाराज युवाओं को गिनवाए योजना के फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget