एक्सप्लोरर

गोरखनाथ मंदिर पर हमले के बाद आज सीएम योगी पहली बार जाएंगे मठ, आरोपी मुर्तजा अब्बासी का साइकलॉजिकल टेस्ट कराएगी पुलिस

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज तीन दिवसीय गोरखपुर दौरे पर जाएंगे इस दौरान सीएम गोरखनाथ मंदिर में हुई घटना के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा का जायजा भी इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ लेंगे.

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज तीन दिवसीय गोरखपुर दौरे पर जाएंगे. गोरखनाथ मंदिर में हुई घटना के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा का जायजा भी इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ लेंगे. वहीं, नवरात्रि के नवमी के दिन वो कन्‍या पूजन भी करेंगे. साथ ही इसके पूर्व वे नौ अप्रैल को एमएलसी चुनाव (MLC Election) में नगर निगम बूथ पर मतदान भी करेंगे. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भटहट में निर्माणाधीन आयुष विश्‍वविद्यालय (Ayush University) में घटिया निर्माण का निरीक्षण करने भी जा सकते हैं. इसके अलावा वे गोरखपुर भारत सेवा संघ के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे.

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर पर आतंकी हमले के बाद से चाक-चौबंद किया गया है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का आवास होने की वजह से हाई सिक्‍योरिटी जोन में आने वाले विश्‍व प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे थे. आतंकियों के निशाने पर रह रहे गोरखनाथ मंदिर को पूरी तरह से बुलेट प्रूफ किया गया है. चाक-चौबंद सुरक्षा का ही नतीजा रहा है कि आतंकी हमले में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. ड्यूटी पर तैनात जवानों ने समय रहते आतंकी को धर दबोचा.

आरोपी मुर्तजा अब्बासी का हो सकता है साइकलॉजिकल टेस्ट 

गोरखनाथ मंदिर में हमले के बाद पुलिस आरोपी मुर्तजा अब्बासी का अब साइकलॉजिकल टेस्ट करा सकती है. साथ ही मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आतंकी घटना में शामिल परिवार की संपत्ति की जांच के अधिकारियों को आदेश भी दे सकते हैं. आतंकी घटना को अंजाम देने वाले अहमद मुर्तजा अब्‍बासी का परिवार गोरखपुर के सिविल लाइन्‍स में जहां रहता है, वो नजूल की जमीन है. उसका पट्टा 1940 में आतंकी अहमद मुर्तजा अब्‍बासी के परदादा नजीर अहमद अब्‍बासी को दिया गया था. हालांकि एटीएस भी आतंकी और उसके परिवार के खातों के साथ संपत्ति को खंगालने में जुटी है.

क्या था मामला?

रविवार (3 अप्रैल) देर रात 30 साल के आईआईटी स्नातक अहमद मुर्तजा अब्बासी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की और जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो जवानों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे पीएसी के दो जवान घायल हो गए. हालांकि अन्य सुरक्षाकर्मियों ने उसे फौरन पकड़ लिया और हमले में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार जब्त कर लिया था.

यह भी पढ़ें.

Russia Ukraine War: राष्ट्रपति पुतिन की दोनों बेटियां कौन हैं और क्या करती हैं? क्यों अमेरिका बना रहा निशाना?

पंजाब कांग्रेस का अंदरूनी झगड़ा हार के बाद भी जारी, महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सिद्धू और ढिल्लों में हुई बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget