एक्सप्लोरर

ऑनलाइन के बाद अब रेलवे काउंटर और एजेंट के ज़रिए भी बुक होंगे टिकट, जानिए कब से लागू होगा रेलवे का आदेश

गुरुवार शाम जारी नोटिफिकेशन में रेलवे ने बताया कि ज़ोनल रेलवे के सीसीएम प्रिंसिपल लोकल कंडीशन और ज़रूरतों के मुताबिक ये फैसला कर सकते हैं कि उन्हें कितने काउंटर खोलने हैं.

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने एक जून से पहले से चल रही ट्रेनों के अलावा 200 और ट्रेनों को चलाने का एलान किया है. इसके लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री आज यानी गुरुवार से शूरू हो चुकी है. अब रेलवे ने बताया है कि शुक्रवार यानी 22 मई से स्टेशनों पर टिकट काउंटर खुल जाएंगे. इसके अलावा एजेंट के जरिये भी आज रात से टिकट खरीदे जा सकेंगे.

गुरुवार शाम जारी नोटिफिकेशन में रेलवे ने बताया कि ज़ोनल रेलवे के सीसीएम प्रिंसिपल लोकल कंडीशन और ज़रूरतों के मुताबिक ये फैसला कर सकते हैं कि उन्हें कितने काउंटर खोलने हैं.

इसके अलावा रेलवे ने कहा है कि रेलवे के सभी ज़ोन इस दौरान कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और साफ सफाई के प्रोटोकॉल्स का खास खयाल रखेंगे.

 

‘कॉमन सर्विस सेंटरों’ पर भी मिलेगा टिकट इससे पहले आज ही रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देशभर के करीब 1.7 लाख ‘कॉमन सर्विस सेंटरों’ पर ट्रेन टिकटों की बुकिंग शुक्रवार से बहाल हो जाएगी, जिससे ऐसे दूरस्थ स्थानों पर भी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी जहां कम्प्यूटरों और इंटरनेट की उपलब्धता बहुत कम है या नहीं है.

‘कॉमन सर्विस सेंटर’ ग्रामीण और दूरस्थ स्थानों पर सरकार की ई-सेवाओं को उपलब्ध कराने वाले केंद्र हैं. ये सेंटर उन स्थानों पर होते हैं, जहां कम्प्यूटर और इंटरनेट की उपलब्धता बहुत कम है या नहीं है.

गोयल ने कहा, ‘‘हमें भारत को सामान्य स्थिति की ओर ले जाना है। हम उन स्टेशनों की पहचान करने का प्रोटोकॉल बना रहे हैं जहां काउंटरों को खोला जा सकता है. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि काउंटरों पर टिकट बुक कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित न हों इसलिए हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं और इसके लिए प्रोटोकॉल बना रहे हैं.’’

गोयल ने अपनी पार्टी के सहयोगी और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘हम और ट्रेनों को चलाने की जल्द ही घोषणा करेंगे.’’

उन्होंने कहा कि एक मई से श्रमिक विशेष ट्रेनें शुरू करने वाले रेलवे ने तब से ऐसी 2,050 ट्रेनें चलाईं जिनमें करीब 30 लाख प्रवासियों, छात्रों और अन्य फंसे लोगों को ले जाया गया.

1 जून से शुरू हो रही 100 जोड़ी ट्रेनों नई दिल्ली स्टेशन से - 17 ट्रेनें चलेंगी और 3 अन्य ट्रेनें पास होंगी यानी उनका यहाँ स्टॉपेज होगा निज़ामुद्दीन स्टेशन से - 9 ट्रेनें चलेंगी, 1 का स्टॉपेज होगा आनंद विहार स्टेशन से - 5 ट्रेनें चलेंगी पुरानी दिल्ली स्टेशन से - 2 ट्रेनें चलेंगी, 2 का स्टॉपेज होगा दिल्ली सरायरोहिल्ला स्टेशन- 1 ट्रेन चलेगी लखनऊ जंक्शन स्टेशन से - 15 ट्रेनें चलेंगी , 2 का स्टॉपेज होगा ये भी पढ़ें:  लॉकडाउन के बीच 200 ट्रेनों के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, यहां देखिए ट्रेनों की पूरी लिस्ट  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
सुखोई, राफेल, तेजस... आसमान में दिखेगा भारत का दम, PM मोदी का वाराणसी दौरा
सुखोई, राफेल, तेजस... आसमान में दिखेगा भारत का दम, PM मोदी का वाराणसी दौरा
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, तूफान की वजह से प्रभावित होंगे कई राज्य - पूरा अपडेट
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, तूफान की वजह से प्रभावित होंगे कई राज्य - पूरा अपडेट
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget