एक्सप्लोरर

अलर्ट: अम्फान और निसर्ग के बाद अभी आ सकता है एक और चक्रवाती तूफान

भारत में अम्फान और निसर्ग के बाद अब एक और तूफान का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग ने इस खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. अगले 4-5 दिनों में तूफान को लेकर स्थिति और साफ हो जाएगी.

नई दिल्ली: भारत में अम्फान और निसर्ग के बाद अब एक और तूफान का खतरा मंडरा रहा है. अगले कुछ दिनों में इस तूफान के भारतीय तट से टकराने की उम्मीद है. दरअसल, बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बन गया है. हालांकि, यह कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान का रूप लेगा या नहीं, अभी इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिन इस पर नज़र रखी जाएगी.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगर कम दबाव का क्षेत्र तूफान को रूप लेता है तो यह 10-11 जून में बंगाल की खाड़ी की तरफ से ओड़िशा के तट पर दस्तक दे सकता है. बताया जा रहा है कि इसके बाद देशभर में मॉनसून की शुरुआत हो जाएगी.

तूफान का पहला स्टेज होता है कम दबाव का क्षेत्र 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि समुंद्र में कम दबाव का क्षेत्र आमतौर पर किसी भी तूफान का पहला स्टेज होता है. माना जा रहा है कि अगर यह चक्रवाती तूफान में तब्दील नहीं भी होता है, तब भी तटीय इलाकों में तेज़ बारिश हो सकती है. 10 जून के आस-पास ओड़िशा में भारी बारिश की उम्मीद है. मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र अगले सप्ताह ओडिशा की ओर बढ़ सकता है. उन्होंने कहा, 'कम दबाव एक प्रकार का चक्रवाती प्रवाह होता है और किसी चक्रवात का पहला चरण होता है. हालांकि ये ज़रूरी नहीं है कि कम दबाव का हर क्षेत्र तेज होकर चक्रवात बन जाए.लेकिन हमारी इस पर नज़र है.'

पिछले एक महीने में 2 चक्रवाती तूफान

पिछले एक महीने के अंदर देश में दो चक्रवाती तूफान आ चुके हैं. पहला तूफान पिछले महीने बंगाल और ओडिशा में आया था. ये भारत में इस सदी का पहला सुपर साइक्लोन था. इस तूफान से बंगाल और ओडिशा में भारी नुकसान हुआ था. अकेले बंगाल में इस तूफान से 80 से ज्यादा मौतें हुई थीं. इसके बाद इसी हफ्ते अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से निसर्ग ने तबाही मचाई थी. इस चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 120-130 किलोमीटर प्रति घंटा थी. महाराष्ट्र और गुजरात में निसर्ग तूफान से भारी नुकसान हुआ था.

यह खबरें भी पढ़े- 

यूपी: गुस्साए दारोगा ने अपनी गाड़ी से रौंदी थी सब्जियां, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड

कोरोना का असर: इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में पीएम मोदी के शामिल होने पर संशय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल की महिलाओं की बल्ले-बल्ले! CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने पूरा किया बड़ा वादा 
पश्चिम बंगाल की महिलाओं की बल्ले-बल्ले! CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने पूरा किया बड़ा वादा 
'बम से उड़ा देंगे', PM मोदी को झालमुरी खिलाने वाले की आफत में जान, पाकिस्तान से आई धमकी
'बम से उड़ा देंगे', PM मोदी को झालमुरी खिलाने वाले की आफत में जान, पाकिस्तान से आई धमकी
Neet Ug Paper Leak: 'नेशनल ट्रॉमा एजेंसी', NTA चीफ के NEET का 'पेपर लीक नहीं हुआ' वाले दावे पर भड़के जयराम रमेश
'नेशनल ट्रॉमा एजेंसी', NTA चीफ के NEET का 'पेपर लीक नहीं हुआ' वाले दावे पर भड़के जयराम रमेश
खरगे-दिग्विजय से रवनीत सिंह बिट्टू तक, ये 24 सांसद राज्यसभा से होंगे रिटायर, जानें कैसे बदलेगा गणित
खरगे-दिग्विजय से बिट्टू तक, ये 24 सांसद राज्यसभा से होंगे रिटायर, जानें कैसे बदलेगा गणित

वीडियोज

War Update: Trump की चाल से Netanyahu नाराज? | War Update | Iran | US | Breaking News
CBSE Marking Controversy: CBSE पोर्टल डाउन! छात्र परेशान | Breaking News
Twisha Sharma Case: ट्विशा मौत मामले में होगी बड़ी जांच? | Breaking News
Suvendu Adhikari Vs Humayun Kabir | Chaar Ki Chaal: बंगाल में बकरीद से पहले सियासी भूचाल,बढ़ेगा तनाव?
Sansani:मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस Twisha Sharma की मौत एक रहस्य ...! | Sansani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर आई शशि थरूर की प्रतिक्रिया, बोले- 'युवाओ की नाराजगी को...'
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर आई शशि थरूर की प्रतिक्रिया, बोले- 'युवाओ की नाराजगी को...'
उमर खालिद को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 3 दिन के लिए जेल से आएंगे बाहर
उमर खालिद को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 3 दिन के लिए जेल से आएंगे बाहर
किस पाकिस्तानी ने आसिम मुनीर को छाती ठोंककर ललकारा, कहा- 'भारत से रिश्ते बिगड़े, कल को मैं मारा गया तो...'
किस पाकिस्तानी ने आसिम मुनीर को छाती ठोंककर ललकारा, कहा- 'भारत से रिश्ते बिगड़े, कल को मैं मारा गया तो...'
Chand Mera Dil OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल'? यहां है पूरी डिटेल
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'चांद मेरा दिल'? यहां है पूरी डिटेल
Explained: ईरान जंग पर ट्रंप और नेतन्याहू फिर आमने-सामने! 78 सालों में 14 अमेरिकी राष्ट्रपति बदले, इजरायल से रिश्ते क्यों नहीं?
ईरान जंग पर ट्रंप और नेतन्याहू आमने-सामने! 14 US प्रेसिडेंट बदलते, इजरायल से रिश्ते क्यों नहीं?
CM सम्राट बोले- जाति पूछकर एनकाउंटर करो, अब BJP नेता ने कहा, 'राजपूत, ब्राह्मण, बनिया, यादव...'
CM सम्राट बोले- जाति पूछकर एनकाउंटर करो, अब BJP नेता ने कहा, 'राजपूत, ब्राह्मण, बनिया, यादव...'
'भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका उतना देने को तैयार', इंडिया विजिट से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान
'भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका उतना देने को तैयार', इंडिया विजिट से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान
Laborers Viral Video: भीषण गर्मी में झुलसते मजदूरों का वीडियो कर देगा इमोशनल, यूजर्स बोले- 'पापी पेट जो न कराए'
भीषण गर्मी में झुलसते मजदूरों का वीडियो कर देगा इमोशनल, यूजर्स बोले- 'पापी पेट जो न कराए'
Embed widget