एक्सप्लोरर

भारत के बाद अब ये देश नोटबंदी की राह पर!

नई दिल्ली: नोटबंदी की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है. भारत के अलावा दुनिया के तीन ऐसे देश हैं जहां किसी ना किसी रूप में नोटबंदी को लागू किया गया है. इन तीन देशों में एक तो भारत का 'बेहद खास' पड़ोसी पाकिस्तान है. इसके अलावा वेनेजुएला और ऑस्ट्रेलिया भी इस लिस्ट में शामिल हैं. हम आपको इन चारों में देशों में नोटबंदी के फैसले और जुड़ी तमाम जरूरी जानकारी देगें.

सबसे पहले बात पाकिसस्तान की-

पाकिस्तान की संसद ने काले धन पर अंकुश लगाने के लिए पांच हजार के नोट को बंद करने का प्रस्ताव पारित किया है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग के सदस्य उस्मान सैफउल्ला खान ने 5 हजार के नोट की नोटबंदी का प्रस्ताव सीनेट में रखा जिसे उच्च सदन में बहुमत से पारित कर दिया गया.

ऐसा कहा गया कि नोटबंदी के इस फैसले से तीन से पांच साल के भीतर देश की अर्थव्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी. इस कदम से मकसद काला धन और अपराध पर लगाम लगाना है. इस समय पाकिस्तान में 5 हजार के नोटों की संख्या कुल नोटों की 30 फीसद है.

देश में यह नोटबंदी कब से लागू होगी, इस बारे में अभी सरकार ने घोषणा नहीं की है. पाकिस्तानी सीनेट ने तीन से पांच साल मे उसे पूरी तरह से चरणबद्ध तरीके से खत्म करने की सिफारिश की है.

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान की असहमति के बावजूद जनरल परवेज मुशर्रफ की सरकार ने देश में 5000 रुपये के नोट का चलन शुरू किया था.

अब बात ऑस्ट्रेलिया में नोटबंदी की-

ऑस्ट्रेलिया में भी जल्द नोटबंदी का फैसला लिया जा सकता है. ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 100 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का नोट बंद करने को लेकर समीक्षा शुरु की है. सरकार का कहना है कि 100 डॉलर के नोट बंद करने से कालाधन रुकेगा और अपराध में लगाम लगेगी.

ऑस्ट्रेलिया की रिजर्व बैंक ने सरकार के प्रस्ताव का विरोध किया है. वहां की रिजर्व बैंक का कहना है कि इसका कोई सबूत नहीं है कि नोटबंदी से अपराध रुकता है.

ऑस्ट्रेलियन क्राइम कमीशन के मुताबिक 100 डॉलर से ज्यादा 50 डॉलर के नोट अपराध में ज्यादा इस्तेमाल होते हैं. ऑस्ट्रेलिया में इस वक्त 50 और 100 डॉलर के नोटों की संख्या 66 फीसद है.

वेनेजुएला में भी नोटबंदी का ऐलान-

वेनेजुएला सरकार ने 12 दिसंबर को 100 बोलिवर के नोट पर पाबंदी लगाने का ऐलान किया. राष्ट्रपति के मुताबिक माफियाओं से निपटने और अवैध करेंसी खत्म करने के लिए कदम उठाया गया है.

वेनेजुएला में गंभीर आर्थिक संकट है. महंगाई दर सबसे ज्यादा है. वेनेजुएला में कुल नोटों में 100 बॉलिवर के 50 फीसद नोट हैं.

नए नोटों की पर्याप्त सप्लाई न होने की वजह से सरकार पुराने नोट चलने की सीमा 2 जनवरी तक बढ़ाई. नोटबंदी के ऐलान के बाद लूट और हिंसक घटनाए हो रही हैं.

भारत और बाकी तीन देशों की नोटबंदी में अंतर

जनसंख्या के हिसाब से भारत इन सबमें सबसे बड़ा देश है. भारत में 130 करोड़ लोग हैं और यहां पर 500 और एक हजार के बंद नोट 86 फीसदी है. वहीं पाकिस्तान में जनसंख्या 20 करोड़ है औऱ वहां पर प्रस्तावित बंद होने वाले नोटों की संख्या 30 फीसद है.

वेनेजुएला की जनसंख्या 3 करोड़ है औऱ वहां पर बंद नोट 50 फीसद है. जबकि ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या 2.3 करोड़ है और वहां पर प्रस्तावित बंद नोट कुल नोटों के 66 फीसदी हैं.

आंकड़ों के मुताबिक ऐसी उम्मीद लगाई जा सकती है कि भारत जैसी दिक्कत दूसरे देशों में नहीं होगी. अब देखते हैं ऑस्ट्रेलिया में नया 5 डॉलर का नोट कैसा दिखता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget