एक्सप्लोरर

Earthquake In Delhi NCR: भूकंप के झटकों से सहम गए लोग, घरों से बाहर निकल बयां किया खौफ

Earthquake Fear: देश में पिछले काफी दिनों से कुछ समय के बाद भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. ताजा मामला मंगलवार (21 मार्च) को सामने आया जब एक बार फिर इन झटकों को महसूस किया गया.

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मंगलवार (21 मार्च) की रात को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए हैं. ये झटके काफी देर तक महसूस किए गए. भूकंप के ये झटके तब महसूस किए गए जब लोगों का या तो खाना खाने का समय हो रहा था या फिर खाना खाकर सोने का. ऐसे में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों के अंदर डर बैठा दिया है.

भूकंप आने के बाद आम नागरिकों के बयान सामने आए हैं. जानते हैं लोगों को कैसा महसूस हुआ. समाचार एजेंसी एएनआई ने कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिसमें लोग बता रहे हैं कि भूकंप आने के बाद वो अपने घरों से बाहर आ गए क्योंकि बेड, पंखा और सोफे जैसी चीजें हिल रही थीं.

क्या कहा आम लोगों ने?

भूकंप के झटकों को लेकर लोगों को कहना है कि घबराहट हो जाती है. चाहे वो बुजुर्ग हों, नौजवान या फिर बच्चे. घरों में बैठे या आराम कर रहे लोग सबकुछ छोड़कर बाहर निकलकर आ जाते हैं. उत्तर प्रदेश के नोएडा में महिलाओं ने कहा है कि हम लोग आराम कर थे ऐसे में अचानक से तेज झटके महसूस हुए और टीवी, पंखा बेड और घर में रखा समान हिलने लग गया. हम लोग तुरंत अपने घरों से बाहर आए और खुली जगह पर खड़े हो गए.

नोएडा के एक निवासी ने कहा कि उसने सबसे पहले डाइनिंग टेबल को हिलते हुए देखा. नोएडा में हाइड पार्क सोसाइटी के निवासी ने कहा, ‘‘इसके तुरंत बाद हमने देखा कि पंखे भी हिल रहे थे. भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी और काफी देर तक झटके महसूस हुए.’’ दिल्ली में एक कैब मालिक ने कहा कि जब वह यात्रियों का इंतजार कर रहा था तो उसने भूकंप महसूस किया. मध्य दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास मौजूद कैब मालिक रमेश पवार ने कहा, ‘‘मैं यात्रियों का इंतजार कर रहा था और अचानक मेरी कार हिलने लगी. मैंने तुरंत अपने दोस्तों को इसके बारे में बताया.’’

दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर की रहने वाली ज्योति ने कहा कि वह टेलीविजन देख रही थी, तभी अचानक उसने देखा कि टीवी और सोफा हिल रहे हैं. शुरू में ज्योति ने इसे नजरअंदाज किया लेकिन जब उनके पति ने भी भूकंप के बारे में कहा तो वह और उनके परिवार के सदस्य अपने घर से बाहर निकल गए.

वहीं, जम्मू-कश्मीर के कटरा में एक गेस्ट हाउस के मालिक ने कहा कि भूकंप के बहुत तेज झटके महसूस किए गए और सभी भक्त बाहर की ओर दौड़ पड़े. मां वैष्णो देवी के आशीर्वाद से कोई जनहानि नहीं हुई और वे अपने होटलों में लौट रहे हैं.

इसके अलावा, दिल्ली के खान मार्के में रहने वाली नेहा ने कहा कि वो सो रही थी जब मुझे इसका एहसास हुआ, मैं अपनी मां और कुत्ते के साथ बाहर निकली. पूरी कॉलोनी पहले से ही बाहर थी. झटके काफी देर तक महसूस किए जा सकते थे. लाजपत नगर में रहने वाले लोगों ने कहा कि हम अपने घरों के ड्राइंग रूम में थे जब पंखे जोर से हिल रहे थे. झटके काफी तेज थे. हम सब दौड़कर बाहर आए और देखा कि पूरी कॉलोनी बाहर थी.

पंजाब के अमृतसर में रहने वाले एक शख्स का कहना है कि भूकंप आने के समय वो सो रहे थे और महसूस हुआ कि बिस्तर हिल रहा है. इसके बाद वो बाहर भागे. उन्होंने कहा, “हम काफी देर तक इन झटकों को महसूस कर सकते थे. भगवान के आशीर्वाद से कोई नुकसान नहीं हुआ.” वहीं दूसरे नागरिक का कहना है कि वो अपनी दुकान के काउंटर पर थे और लोगों को भागते हुए देखा.

ये भी पढ़ें: Delhi NCR Earthquake: तेज भूकंप के झटकों की चपेट में दिल्ली, इस्लामाबाद और काबुल, अब तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget