एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसदों की दो दिन की पाठशाला के समापन पत्र पीएम ने दिया 'मोदी मंत्र'

भाजपा और एनडीए सांसदों की दो दिवसीय बैठक के बाद पीएम मोदी ने जीएसटी रिफॉर्म, स्वदेशी मुहीम और ऑनलाइन गेमिंग बिल पर सांसदों के सामने अपनी बात रखी और जनता के बीच इन मुद्दों को ले जाने को कहा.

संसद भवन परिसर में चली बीजेपी सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला के समापन के मौके पर बीजेपी और एनडीए सांसदों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने न केवल आगामी रणनीतियों का रोडमैप पेश किया, बल्कि भाजपा और एनडीए सांसदों को यह संदेश भी दिया कि सरकारी योजनाओं और सुधारों को जन-जन तक पहुंचाना ही सबसे अहम जिम्मेदारी है. 

प्रधानमंत्री ने इस दौरान जीएसटी रिफॉर्म, स्वदेशी मुहीम और ऑनलाइन गेमिंग बिल पर सांसदों के सामने अपनी बात रखी और जनता के बीच इन मुद्दों को ले जाने को कहा. पीएम मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ बैठक में साफ कहा कि जीएसटी सुधारों को जनता तक पहुंचाना बेहद जरूरी है. इसके लिए सांसदों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया है. 

आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना उद्देश्य

प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि सांसद 20 से 30 व्यापारी सम्मेलन आयोजित करें, ताकि छोटे-बड़े व्यापारियों और दुकानदारों को जीएसटी सुधारों के लाभ और इसकी पारदर्शिता के बारे में विस्तार से बताया जा सके. ऐसा करने से कर प्रणाली को लेकर आम लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और सुधारों का फायदा जमीनी स्तर तक पहुंचेगा.

प्रधानमंत्री ने सांसदों को यह भी कहा कि नवरात्र से दिवाली तक ‘स्वदेशी मेले’ आयोजित किए जाएं, जिसमें भारतीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाए. उन्होंने जोर दिया कि हर सांसद अपने क्षेत्र में एक प्रदर्शनी जरूर आयोजित करें, जिसका थीम होगा 'गर्व से कहो ये स्वदेशी है'. 

मेड इन इंडिया अभियान को मजबूती

इन मेलों और प्रदर्शिनियों में स्थानीय कारीगरों, सूक्ष्म और लघु उद्योगों व पारंपरिक स्वदेशी उत्पादों को स्थान दिया जाएगा. मोदी ने कहा कि इससे मेड इन इंडिया अभियान को मजबूती मिलेगी और जनता स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित होगी.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने हाल ही में संसद से पास हुए ऑनलाइन गेमिंग बिल पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि यह कानून इसलिए जरूरी था, क्योंकि ऑनलाइन गेमिंग की लत से बच्चों, महिलाओं और युवाओं को नुकसान हो रहा था. 

दो दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन पंक्ति में दिखे पीएम मोदी

इससे न केवल सामाजिक और पारिवारिक माहौल प्रभावित हो रहा था, बल्कि आर्थिक नुकसान भी सामने आ रहे थे. पीएम ने सांसदों से आग्रह किया कि वे इस बिल के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाएं, ताकि लोग समझ सकें कि यह कदम उनकी सुरक्षा और भलाई के लिए उठाया गया है.

बैठक के दौरान एक खास नजारा तब दिखा, जब दो दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन प्रधानमंत्री पिछली पंक्ति में बैठे नजर आए थे. पीएम मोदी ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वे खुद को सामान्य कार्यकर्ता मानते हैं और टीम भावना से काम करना ही उनकी प्राथमिकता है. 

बैठक का मुख्य उद्देश्य जागरूकता

यह बैठक न केवल आगामी रणनीतियों का रोडमैप पेश करती है, बल्कि भाजपा और एनडीए सांसदों के लिए यह संदेश भी देती है कि सरकारी योजनाओं और सुधारों को जन-जन तक पहुंचाना ही सबसे अहम जिम्मेदारी है.

ये भी पढ़ें:- नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी ने भारत और चीन से की मांग, वापस लें लिपुलेख के जरिए व्यापार का समझौता

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह देंगे जवाब
Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह देंगे जवाब
Telangana Cyber Fraud: तेलंगाना में साइबर अपराध पर बड़ा अटैक! ऑपरेशन क्रैकडाउन में 208 गिरफ्तार, 100 करोड़ की ठगी का खुलासा
तेलंगाना में साइबर अपराध पर बड़ा अटैक! ऑपरेशन क्रैकडाउन में 208 गिरफ्तार, 100 करोड़ की ठगी का खुलासा
Passive Euthanasia: हरीश राणा की इच्छामृत्यु को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, कहा- मेडिकल सपोर्ट सिस्टम हटाया जाए
हरीश राणा की इच्छामृत्यु को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, कहा- मेडिकल सपोर्ट सिस्टम हटाया जाए
भारत में उड़ान भरना अब इतना आसान नहीं! विदेशी एयरलाइंस के लिए DGCA के नए सख्त नियम, जानें
भारत में उड़ान भरना अब इतना आसान नहीं! विदेशी एयरलाइंस के लिए DGCA के नए सख्त नियम, जानें

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा, चौंकाने वाला खुलासा
ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा, चौंकाने वाला खुलासा
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
आईपीएल से पहले रोहित शर्मा का मालदीव वेकेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शर्टलेस फोटो
आईपीएल से पहले रोहित शर्मा का मालदीव वेकेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शर्टलेस फोटो
Thaai Kizhavi BO Day 12: मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ है 12 दिनों की कमाई
मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने 12 दिनों में लूट लिया बॉक्स ऑफिस
देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर भरवाने के लिए लग रही लंबी लाइनें; जानें मुंबई से दिल्ली तक हालात
देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर भरवाने के लिए लग रही लंबी लाइनें; जानें मुंबई से दिल्ली तक हालात
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
Embed widget