एक्सप्लोरर

आशीष खेतान ने छोड़ी AAP, कांग्रेस और बीजेपी ने कहा- पार्टी का पतन शुरू

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ‘गायब’ हो जाएगी. वहीं शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि पार्टी के अंदर कुछ गलत हो रहा है.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता आशीष खेतान और आशुतोष के एक सप्ताह के भीतर पार्टी छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी विपक्षी पार्टियों के निशाने पर है. वरिष्ठ नेता खेतान के पार्टी छोड़ने पर बीजेपी और कांग्रेस ने आज आम आदमी पार्टी के पतन की शुरूआत होने का दावा किया. पार्टियों की ओर से कहा गया कि यह घटनाक्रम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करिश्मे में गिरावट दिखाता है.

आम आदमी पार्टी (आप) से खेतान के बाहर जाने के बाद दिल्ली बीजेपी प्रमुख मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर निशाना साधा. तिवारी ने कहा कि दिल्ली में 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ‘गायब’ हो जाएगी. बता दें कि पार्टी के एक वरिष्ठ नेता आशुतोष के दल छोड़ने के एक सप्ताह के भीतर ही खेतान ने भी पार्टी छोड़ दी है.

वहीं बीजेपी के अलावा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति (डीपीसीसी) ने भी इसकी आलोचना की है. डीपीसीसी की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘पार्टी गठन के छह साल के भीतर, आप (आम आदमी पार्टी) के पुराने नेता और संस्थापक सदस्य चले गये हैं. निश्चित रूप से पार्टी के अंदर कुछ बहुत गलत हो रहा है.’’

आशीष खेतान ने छोड़ी AAP, कांग्रेस और बीजेपी ने कहा- पार्टी का पतन शुरू

बता दें कि 46 साल के आशीष खेतान ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए सक्रिय राजनीति से अलग होने की घोषणा की है. आप के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ नेता संजय सिंह के साथ दिल्ली से व्यापारी सुशील गुप्ता और चार्टेड एकाउंटेंट एनडी गुप्ता को आप (आम आदमी पार्टी) से राज्यसभा भेजे जाने के बाद वरिष्ठ नेताओं के बीच असंतोष बढ़ गया है.

इसके बाद आशीष खेतान ने ट्वीट करते हुए अपना फेसबुक पोस्ट ट्विटर पर भी शेयर किया. खेतान ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि सारी अफवाहों को दूर करने के लिए ये मेरा फेसबुक पोस्ट है. शुक्रिया. इस पोस्ट के साथ खेतान ने एक फोटो भी लगाया, जिसमें उनका फेसबुक पोस्ट साफ तौर पर देखा जा सकता है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget