एक्सप्लोरर

अमित शाह से मुलाकात को उद्धव ने बताया 'ड्रामा', बोले- हमने बीजेपी को डरा दिया

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से हुई मुलाकात की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब जो कुछ भी हो रहा है वह सब ड्रामा है. बुधवार को अमित शाह ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी.

पालघर (महाराष्ट्र): केंद्र और महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सहयोगी शिवसेना ने एक बार फिर बीजेपी पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि ड्रामा जारी है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से हुई मुलाकात की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब जो कुछ भी हो रहा है वह सब ड्रामा है. बुधवार को अमित शाह ने उद्धव ठाकरे से मातोश्री में मुलाकात की थी. शिवसेना अध्यक्ष ने पालघर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि हार का सामना करने वाले शिवसेना उम्मीदवार श्रीनिवास वानगा ने बीजेपी को ‘‘डरा’’ दिया.

शिवसेना ने पालघर सीट पर बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार उतारा था. बीजेपी ने इस सीट से जीत दर्ज की थी. शिवसेना ने 25 जून को होने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद के मुंबई और कोंकण स्नातक सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है. बीजेपी ने भी इन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है.

ध्यान रहे की बीजेपी सूत्रों ने शाह और उद्धव ठाकरे की बैठक को ‘‘ सकारात्मक ’’ बताया था और दावा किया था कि दोनों सहयोगी दलों के बीच तनाव कम हुआ है. लेकिन शिवसेना नेता संजय राउत ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि हम बीजेपी के साथ नहीं अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा, "भविष्य में होने वाले सभी चुनावों के लिए फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने लिया है. कैसे कोई बाहरी आकर इसे प्रभावित कर सकता है?"

अमित शाह ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात से पहले कहा था कि शिवसेना और बीजेपी 2019 ही नहीं 2024 का लोकसभा चुनाव भी साथ लड़ेगी. शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी है. हालांकि वह काफी समय से नाराज चल रही है.

प्रणब के राष्ट्रवाद पाठ पर कांग्रेस बोली- मोदी को राजधर्म की याद दिलाई, RSS ने कहा- विविधता भारत की आत्मा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget