एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस में आफताब के नार्को टेस्ट की तैयारी, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में डाली अर्जी

Shraddha Killing: आफताब की गिरफ्तारी के बाद श्रद्धा की मौत को लेकर अलग-अलग दावे और बयान सामने आ रहे हैं. इस बीच दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट में नार्को टेस्ट कराने अर्जी डाल दी है .

Shraddha Walkar Murder Case: दिल्ली के साकेत कोर्ट में श्रद्धा हत्या मामले (Shraddha Murder Case) में दिल्ली पुलिस ने आफताब का नार्को टेस्ट (Narco Test) कराने की इजाजत मांगी है. हालांकि नार्को टेस्ट लिए आरोपी की सहमति जरूरत होती है अभी तक पुलिस को लिखित इजाजत कोर्ट से नही मिली है. यह एक लंबा प्रोसेस है. कई टेस्ट कराने होते है. आफताब की कल कोर्ट में पेशी होनी है. आफताब लगातार जांच भटकाने की कोशिश कर रहा है. 

पुलिस ने बताया कि वह श्रद्धा के मोबाइल और कत्ल के लिए इस्तेमाल की गई आरी को लेकर सही जानकारी नहीं दे रहा है. वह कभी मोबाइल महाराष्ट्र में तो कभी दिल्ली में फेंकने की बात बता रहा है. हथियार को लेकर भी अभी तक उसने कहीं जानकारी नहीं दी है. नार्को टेस्ट के जरिये अब पुलिस मामले की तह तक जाएगी. इससे पहले पुलिस आफताब को उसी जंगल में लेकर गई थी, जहां उसने श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को फेंका था. 

मनोरोग विशेषज्ञ की मदद क्यों ले रही पुलिस 

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आफताब से पूछताछ के लिए मनोरोग विशेषज्ञ की मदद ली जा रही है. जिस तरह से उसने कत्ल की इस वारदात को अंजाम दिया और लाश के 35 टुकड़े किए पुलिस को लगता है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. इसलिए जब उससे पूछताछ की जा रही है उस समय उसकी मानसिक स्थिति को समझने के लिए एक मनोरोग विशेषज्ञ भी पुलिस की टीम के साथ होती है. 

दोस्त की आशंका के बाद दर्ज हुआ था मामला

पालघर पुलिस के सामने 12 अक्टूबर को माणिकपुर पुलिस थाने में श्रद्धा वाकर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. दरअसल, श्रद्धा के बचपन के दोस्त लक्ष्मण ने श्रद्धा के पिता विकास वाकर को बताया था कि उनकी बेटी से उसका पिछले कई महीनों से संपर्क नहीं हो रहा है और अनहोनी की आशंका है. इसके बाद श्रद्धा के पिता विकास वाकर ने शिकायत दर्ज कराई थी.

लाश को ऐसे ठिकाने लगाता रहा आरोपी

दिल्ली में अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ की हत्या करने और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंकने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर अब तक कई बातें सामने आई हैं. इससे पहले पुलिस उसे छतरपुर के जंगल में ले गई थी, जहां उसने कथित रूप से श्रद्धा वाकर के शव के 35 टुकड़े फेंके थे. पूनावाला पर आरोप है कि उसने करीब तीन सप्ताह तक दक्षिणी दिल्ली के महरौली में अपने घर में 300 लीटर के फ्रिज में श्रद्धा की लाश के टुकड़े रखे थे और कई दिनों में उन्हें ठिकाने लगाया था.

ये भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, लोकेशन और गुमशुदगी की रिपोर्ट... ऐसे खुली आफताब के करतूतों की पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget