एक्सप्लोरर

AFSPA ने उग्रवाद की समस्या को और बढ़ा दिया: पीआरजेए

नयी दिल्ली: सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (AFSPA- आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट) हटाने की मांग को लेकर करीब 16 सालों तक भूख हड़ताल पर रहीं सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला की पीपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस अलायंस (पीआरजेए) ने कहा है कि यह कानून उग्रवाद से निपटने में मददगार नहीं है, बल्कि इसने रोग को और बढ़ा दिया है. पार्टी संयोजक एरेंद्रो लाइचोमबाम ने दावा किया है कि राज्य से संसाधनों को निचोड़ने के लिए AFSPA लगाया गया है. लाइचोमबाम ने बताया, ‘‘मणिपुर में साल 1980 में AFSPA लागू किया गया था, तब राज्य में चार विद्रोही समूह थे. साल 2016 में यह संख्या चार गुना बढ़कर 32 तक पहुंच गयी.’’ आर्थिक नीति में पोस्ट ग्रैजुएट लाइचोमबाम ने कहा कि उनकी पार्टी सबसे पहले मणिपुर से इस कानून को हटाना चाहती है और उसके बाद इस कानून को जम्मू-कश्मीर समेत अन्य राज्यों से हटवाने का प्रयास करेगी. मणिुपर विधानसभा चुनाव में तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने वाली पीआरजेए फंड के संकट से जूझ रही थी और हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये चंदा जुटाने की मुहिम शुरू की. इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने 50 हजार रुपये का चंदा देने की घोषणा की थी. बकौल लाइचोमबाम उनकी पार्टी ने बुधवार तक 20 लाख रुपये जुटा लिये थे. इसमें 1000 लोगों ने ऑनलाइन जबकि 5000 लोगों ने ऑफलाइन चंदा दिया है. मणिुपर में त्रिशंकु विधानसभा होने की स्थिति में कांग्रेस या बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के साथ गठबंधन की संभावना के सवाल पर लाइचोमबाम ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी. हालांकि बीजेपी के साथ सहयोग के बारे में उन्होंने कुछ भी नहीं कहा. पार्टी की सह-संयोजक इरोम शर्मिला के स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर लाइचोमबाम ने बताया कि उनकी प्रमुख नेता बिल्कुल स्वस्थ हैं. मणिपुर में एक नवंबर, 2016 से जारी आर्थिक नाकेबंदी पर पीआरजेए के रुख के बारे में पूछे जाने पर लाइचोमबाम ने कहा, ‘‘आर्थिक नाकेबंदी के कारण लोग हर दिन परेशानी का सामना कर रहे हैं. राज्य में कांग्रेस और केंद्र में बीजेपी सत्ता में है और नाकेबंदी को जल्द-से-जल्द खत्म करने का काम इन दोनों दलों का है लेकिन वे इससे केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं.’’ पूर्वोत्तर के इस राज्य के आर्थिक विकास के मॉडल के बारे में साल 2010-2013 के बीच वर्ल्ड बैंक फेलो रहे नेता ने कहा कि वे मणिुपर को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएंगे. इसके लिए वे राज्य के प्राकृतिक संसाधन और आधुनिक तकनीक का मिला-जुला उपयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि AFSPA के अलावा राज्य से भ्रष्टाचार खत्म करना, बेरोजगारी दूर करना, लोकायुक्त को अमल में लाना उनकी पार्टी का लक्ष्य है. अरविन्द केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर लाइचोमबाम ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य अपनी पार्टी को स्थापित करना और पहचान दिलाना है, जिसके बाद ही वे गठबंधन के बारे में सोचेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
महिला आरक्षण बिल: पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, कहा- 'राजनीतिक अखाड़े...'
महिला आरक्षण बिल: पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, कहा- 'राजनीतिक अखाड़े...'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget