एक्सप्लोरर

Afghanistan: तालिबान की तानाशाही जारी, अब महिलाओं को नर्सिंग की पढ़ाई करने से रोका

Afghanistan News: अफगानिस्तान में अब महिलाएं नर्सिंग और मिडवाइफरी कोर्स में एडमिशन नहीं ले पाएंगी. यह फैसला तालिबान के सर्वोच्च नेता के आदेश के बाद लिया गया है.

Afghanistan News: तालिबान ने अफगानिस्तान नर्सिंग और मिडवाइफरी कोर्स में महिलाओं के दाखिले पर प्रतिबंध लगा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह फैसला तालिबान के सर्वोच्च नेता के आदेश के बाद लिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि प्रतिबंध से देश की संघर्षरत स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के सामने पहले से ही मौजूद चुनौतियों में और इजाफा होगा। अधिकारी ने आगे कहा, "हमारे पास पहले से ही पेशेवर चिकित्सा और पैरा-मेडिकल स्टाफ की कमी है, इस फैसले के बाद अब ये कमी और ज्यादा हो जाएगी. 

रोते हुए नजर आए छात्र 

इस बारे में हालांकि कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय के दो अधिकारियों ने अनौपचारिक रूप से बीबीसी अफगान से इस प्रतिबंध की पुष्टि की है। बीबीसी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कुछ संस्थानों के प्रशिक्षु इस खबर को सुनकर रोते हुए दिखाई नजर आ रहे हैं. 

सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने निर्देश देने के लिए काबुल में शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों के साथ बैठक की थी।

आदेश को लागू करने को कहा गया

सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, " इस फैसले की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संस्थानों के निदेशकों को एक बैठक में सूचित किया गया कि महिलाएं और लड़कियां अब उनके संस्थानों में नहीं पढ़ सकतीं।" उन्होंने आगे कहा कि इस फैसले के बारे में और ज्यादा नहीं बताया गया है. केवल सर्वोच्च नेता के आदेश के बारे में बताया गया और उसे लागू करने के लिए कहा गया।"

महिलाओं पर बढ़ा जुर्म 

 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से अफगान महिलाओं पर सितम बढ़ता जा रहा है.  तालिबान ने महिलाओं को सार्वजनिक रूप से चेहरे को ढकने वाले नकाब सहित पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने का आदेश दिया था.अक्टूबर में, तालिबान ने एक और फरमान जारी किया था, जिसमें महिलाओं को दूसरों की मौजूदगी में ऊंची आवाज़ में नमाज़ पढ़ने से प्रतिबंधित किया गया था. इसके अलावा लड़कियों को माध्यमिक विद्यालय में जाने से रोक दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI-NALSAR विवाद में BCI ने पलटा फैसला, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
CJI-NALSAR विवाद में BCI ने पलटा फैसला, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget