एक्सप्लोरर

Afghanistan Crisis: काबुल से पवित्र गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां, 75 लोगों को लेकर लौट रहा भारतीय वायुसेना का विमान

Afghanistan Crisis: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ऐसे समय में 46 अफगान सिख और हिन्दुओं को सुरक्षित बाहर निकाला जाना हमारे लिए बड़ी राहत की बात है.

Afghanistan Crisis: भारतीय वायुसेना का एक विमान युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से पवित्र गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों और 75 लोगों को लेकर भारत लौट रहा है. इनमें 46 अफगान सिख और हिन्दू शामिल हैं. अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां से लोगों को बाहर निकालने में भारत सरकार के साथ समन्वय कर रहे लोगों ने सोमवार को उक्त जानकारी दी.

लोगों को बाहर निकालने के प्रयासों में विदेश मंत्रालय और भारतीय वायुसेना के साथ सहयोग कर रहे संगठन इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने बताया कि अब भी अफगानिस्तान में करीब 200 अफगान सिख और हिन्दू फंसे हुए हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘इन लोगों ने काबुल के करते पारवान गुरुद्वारे में शरण ली है जो हवाईअड्डे के करीब है.’’ लोगों को वापस लाने वाली उड़ान की घोषणा करते हुए केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय वायुसेना के विमान से काबुल हवाई अड्डे से पवित्र गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों को वापस लाया जा रहा है. उसी विमान से 46 अफगान हिन्दू और सिख भी वहां फंसे भारतीय नागरिकों के साथ लौट रहे हैं.’’

तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने पंजाबी भाषा में ट्वीट करते हुए कहा- "गुरू ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां काबुल एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के विमान में लाई जा रही है. उसी विमान में 46 हिन्दू अफगान और सिख के साथ फंसे हुए भारतीयों को लाया जा रहा है." 

चंडोक ने कहा, ‘‘विमान में 75 लोग सवार हैं। गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां भी भारत लायी जा रही हैं.’’ अब भी काबुल में फंसे हुए लोगों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा करते पारवान से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक की 10 किलोमीटर की दूरी के बीच विभिन्न नाके बचाव कार्य में सबसे बड़ी बाधा हैं. चंडोक ने कहा कि अगले कुछ घंटों में करीब 100 और अफगान सिख तथा हिन्दुओं को वहां से बाहर निकाला जाएगा.

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ऐसे समय में 46 अफगान सिख और हिन्दुओं को सुरक्षित बाहर निकाला जाना हमारे लिए बड़ी राहत की बात है. समिति भी भारत सरकार के साथ अफगानिस्तान से लोगों को बाहर निकालने में मदद कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘इन लोगों को अमेरिकी सुरक्षा बलों ने काबुल हवाईअड्डे तक पहुंचाया.’’ कतर की राजधानी दोहा से चार उड़ानों से सोमवार को 146 लोगों को वापस लाया गया है.

ये भी पढ़ें:

ABP Exclusive: तालिबानी खौफ में बेहद काम आई भारतीय सेना की ट्रेनिंग, काबुल से लौटे पूर्व फौजियों ने सुनाई मिशन वतन वापसी की दास्तान

Afghanistan News: अफगानिस्तान में सरकार बनाने को लेकर तालिबान ने क्या कुछ कहा? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget