एक्सप्लोरर

Aditya-L1 Mission: '125 दिनों के लंबे सफर की बधाई़', सूर्य मिशन की उड़ान के बाद बोले इसरो चीफ, चंद्रयान-3 का भी दिया अपडेट

ISRO Solar Mission Aditya-L1: इसरो का सूर्य मिशन आदित्य एल1 सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में पहुंच गया है, जहां से इसने सूर्य-पृथ्वी के एल1 प्वाइंट के लिए 125 दिनों का सफर शुरू कर दिया है.

Aditya-L1 Solar Mission: भारत ने अपना पहला सूर्य मिशन 'आदित्य एल1' लॉन्च कर दिया. शनिवार (2 सितंबर) को इसे पीएसएलवी-सी57 रॉकेट से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया, जहां सैटेलाइट को उसकी इच्छित कक्षा में स्थापित कर दिया गया है. इसके साथ ही भारत की पहली सूर्य वेधशाला ने सूर्य-पृथ्वी के एल1 प्वाइंट के लिए यात्रा शुरू कर दी है. इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने लॉन्च के सफल होने की जानकारी दी.

एस सोमनाथ ने बताया कि अंतरिक्ष यान सटीक कक्षा में स्थापित हो गया है. उन्होंने कहा, "मैं आदित्य-एल1 मिशन को करने के लिए पीएसएलवी को बधाई देता हूं. अब से मिशन एल1 प्वाइंट के लिए अपनी यात्रा शुरू करेगा. यह लगभग 125 दिनों की बहुत लंबी यात्रा है. आइए हम सभी आदित्य स्पेसक्राफ्ट को शुभकामनाएं दें."

चंद्रयान-3 के बारे में भी दी जानकारी

इसरो प्रमुख ने बताया कि आदित्य-एल1 को पृथ्वी की अंडाकार कक्षा में स्थापित किया गया है, जिसमें पृथ्वी का निकटतम बिंदु 235 किमी और अधिकतम बिंदु 19000 किमी है. इसके साथ ही इसरो चीफ ने चंद्रयान-3 के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 के रोवर और लैंडर ठीक से काम कर रहे हैं और चूंकि चंद्रमा पर अब रात हो जाएगी इसलिए इन्हें 'निष्क्रिय' किया जाएगा.

मिशन डायरेक्टर बोलीं- सपना सच होने जैसा

लॉन्च की सफलता पर आदित्य-एल1 की प्रोजेक्ट डायरेक्टर निगार शाजी ने कहा, "यह एक सपने के सच होने जैसा है. मुझे बेहद खुशी है कि आदित्य एल-1 को पीएसएलवी ने हमेशा की तरह बिना गलती के कक्षा में स्थापित कर दिया है. आदित्य एल-1 ने अपनी 125 दिन लंबी यात्रा शुरू कर दी है. एक बार जब आदित्य एल-1 स्टार्ट हो जाएगा तो यह देश और वैश्विक वैज्ञानिक बिरादरी के लिए एक संपत्ति होगी. मैं इस मिशन को संभव बनाने में उनके समर्थन और मार्गदर्शन के लिए पूरी टीम को धन्यवाद देती हूं."

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी रहे मौजूद

सूर्य मिशन की लॉन्चिंग का गवाह बनने केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह भी पहुंचे थे. लॉन्चिंग के बाद संबोधन में सिंह ने कहा, "यह वास्तव में भारत के लिए एक शानदार क्षण है, जिसे पूरी दुनिया सांस रोककर देख रही थी.''

वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, ''भारतीय वैज्ञानिक इस मिशन को सफल बनाने में वर्षों से दिन-रात मेहनत कर रहे थे और अब राष्ट्र के प्रति प्रतिज्ञा को पूरा करने का क्षण आ गया है.'' केंद्रीय मंत्री सिंह ने शनिवार की उपलब्धि को ‘शानदार पल’ बताया और अंतरिक्ष क्षेत्र को समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया.

यह भी पढ़ें- Aditya-L1 Mission Launch: 63 मिनट बाद PSLV से अलग हुआ आदित्य-एल1, जानें इसरो के मिशन में इस बार क्यों लगा इतना समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
रूसी मंत्री का वीडियो शेयर करने पर प्रशांत भूषण के खिलाफ FIR, रिजिजू बोले- साजिश का हिस्सा
रूसी मंत्री का वीडियो शेयर करने पर प्रशांत भूषण के खिलाफ FIR, रिजिजू बोले- साजिश का हिस्सा

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, लेकिन एक व्यक्ति को छोड़कर
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget