एक्सप्लोरर

Attack on ED team : 'आज हमला हुआ, कल हत्या भी हो सकती है', पश्चिम बंगाल में ED की टीम पर हमले को लेकर ममता पर भड़के अधीर रंजन

Adhir Ranjan Chowdhury News: कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ममता बनर्जी पर लगातार हमला बोल रहे हैं. इससे एक दिन पहले उन्होंने गठबंधन को लेकर कहा था कि ममता पीएम की सेवा में व्यस्त हैं.

Adhir Ranjan Chowdhury: पश्चिम बंगाल में अधीर रंजन चौधरी का तृणमूल कांग्रेस पर हमला जारी है. सीट बंटवारे को लेकर ममता बनर्जी पर लगातार हमला बोलने वाले अधीर ने अब पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए टीएमसी सरकार को घेरा है.

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार (5 जनवरी) को ईडी टीम पर हुए हमले के संबंध में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "ईडी अधिकारियों पर सत्तारूढ़ सरकार के गुंडों के हमले के बाद यह स्पष्ट है कि राज्य में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है. आज वे घायल हुए, कल उनकी हत्या भी हो सकती है, यह मेरे लिए आश्चर्य की बात नहीं होगी."


टीएमसी ने बीजेपी के नेता पर उठाए सवाल

वहीं, इस हमले पर टीएमसी सांसद शांतनु सेन का कहना है कि, "केंद्रीय बलों से घिरे केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को भड़काया, इसलिए लगातार जवाबी प्रतिक्रियाएं होती रहीं. असल बात तो ये है कि भारत की जनता रोजाना दिल्ली से तैयार होने वाली इस तरह की गहरी साजिश को देखकर निराश है. ऐसा ही कुछ पश्चिम बंगाल में टीएमसी के मामले में हो रहा है. इसके विपरीत, जो व्यक्ति यह सब सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है वह भ्रष्टाचार की सूची में शीर्ष पर है. कैमरे के सामने पैसे लेते हुए पाया गया. उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि वे भाजपा से हैं."

क्या है पूरा मामला

बता दें कि ईडी की टीम उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली गांव का में राशन घोटाले के केस में टीएमसी नेता एसके शाहजहां शेख के घर छापेमारी करने पहुंची थी. तभी वहां करीब 200 लोग आ गए और ईडी टीम पर हमला कर दिया. भीड़ ने ईडी अफसरों के साथ आए केंद्रीय सुरक्षाबलों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की. बताया जा रहा है कि टीम में ईडी के असिस्टेंड डायरेक्टर भी शामिल थे. हमले में घायल हुए ईडी टीम के सदस्यों को कोलकाता के एक स्थानीय अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
LIVE: NDA-विपक्ष के बीच रार, कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग
CJP के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का अहम कदम, सरकार और CBI को नोटिस
CJP के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का अहम कदम, सरकार और CBI को नोटिस
ED का बड़ा एक्शन, शराब घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
ED का बड़ा एक्शन, शराब घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
NDA और विपक्ष में रार: BJP ने कहा- भागिए मत, खरगे बोले- 'गोल पोस्ट चेंज नहीं'
NDA और विपक्ष में रार: BJP ने कहा- भागिए मत, खरगे बोले- 'गोल पोस्ट चेंज नहीं'

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget