एक्सप्लोरर

अधीर रंजन चौधरी के भाषण से हटाई गई नीरव मोदी और अंधे राजा वाली लाइन, विरोध प्रदर्शन की तैयारी में विपक्ष

Adhir Ranjan Chowdhury Speech: अधीर रंजन चौधरी के भाषण का वो हिस्सा एक्सपंज किया है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की तुलना नीरव मोदी से की थी, इसके अलावा उन्होंने पीएम को अंधा राजा भी बताया था.

Adhir Ranjan Chowdhury Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के साथ ही विपक्ष के लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा खत्म हो गई, इस प्रस्ताव पर पिछले तीन दिनों से चर्चा चल रही थी. जिसमें पक्ष से लेकर विपक्ष के तमाम नेताओं ने अपनी बात रखी और वार-पलटवार का सिलसिला चलता रहा. इसी बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी को भी एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया. जिसे लेकर विपक्षी दल विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं. अब बताया गया है कि अधीर रंजन चौधरी के भाषण की कुछ बातों को भी लोकसभा सचिवालय ने हटा दिया है. इसमें नीरव मोदी को लेकर दिया गया बयान भी शामिल है. 

हटाए गए भाषण के विवादित हिस्से
लोकसभा सचिवालय ने अधीर रंजन चौधरी के भाषण का वो हिस्सा एक्सपंज किया है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की तुलना नीरव मोदी से की थी. इसके अलावा अंधे राजा वाली बात को भी हटाया गया है. चौधरी के भाषण की सभी विवादित बातें हटा दी गई हैं. बताया जा रहा है कि विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सकता है. 

सोनिया गांधी ने बुलाई बैठक
अधीर रंजन चौधरी के निलंबन के मामले पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने एक बैठक बुलाई है. जिसमें पार्टी के तमाम सांसद शामिल होंगे. ये बैठक संसद में ही होगी. सुबह करीब 10:30 बजे ये बैठक बुलाई गई है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में सरकार के खिलाफ रणनीति बनाने पर चर्चा हो सकती है, साथ ही अधीर रंजन के निलंबन को लेकर भी पार्टी विरोध प्रदर्शन की तैयारी करेगी. 

क्या था अधीर रंजन चौधरी का विवादित बयान
दरअसल लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जब अधीर रंजन चौधरी को बोलने का मौका मिला तो उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री को घेरना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा, मौजूदा हालात में मुझे ये बोलने की इच्छा हो रही है कि जब राजा अंधा होता है, धृतराष्ट्र जब अंधे थे तब द्रौपदी का चीरहरण हुआ था. आज भी राजा अंधे बैठे हैं. इसीलिए जहां राजा अंधा बैठा रहता है, चाहे वो हस्तिनापुर हो या फिर मणिपुर वहां द्रौपदी का वस्त्रहरण होता है.

ये भी पढ़ें - PM Modi Speech: 30 हजार स्‍क्‍वायर मील से बड़े क्षेत्र को कोल्‍ड स्‍टोरेज में बंद कर दिया, लोहिया के आरोपों से पीएम मोदी ने किया नेहरू को टारगेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सुप्रिया सुले भी हैं शामिल
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सुप्रिया सुले भी हैं शामिल
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget