एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव: कांग्रेस नेता का हमला, कहा- मोदी का जादू तेजी से खत्म हो रहा है

हरियाणा में बीजेपी को जीत कर भी जीत नहीं मिली. बहुमत के जादुई आंकड़े से बीजेपी दूर रह गई. हरियाणा में मोदी का जादू तो काफी हद तक काम आया लेकिन खट्टर फैक्टर की चमक शायद फीकी पड़ गई.

कोलकाता: महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव नतीजों की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है. महाराष्ट्र में बीजेपी और उसकी सहयोगी शिवसेना को 159 सीटें मिली हैं. कांग्रेस और इसके सहयोगी को 100 सीटें मिली हैं. वहीं हरियाणा में बीजेपी 40 सीटों पर जीती है और कांग्रेस के खाते में 31 सीटें गई हैं. जेजेपी 10 सीटों पर विजयी हुए हैं.

महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजों को लेकर लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि तथाकथित ‘मोदी का जादू’ तेजी से खत्म हो रहा है. चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले दिनों में पार्टी में नई जान फूंकने में मदद करेंगे. इस साल मई में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जबर्दस्त जीत के बाद पहले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को महाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस से टक्कर मिली.

हरियाणा में हुड्डा बने हीरो लेकिन क्या इन नतीजों में राहुल गांधी की हार है?

चौधरी ने कहा, ''हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव के नतीजों ने दिखा दिया है कि मोदी का जादू तेजी से खत्म हो रहा है. यह नतीजे सरकार की जन विरोधी नीतियों और आर्थिक मंदी पर लोगों की निराशा को दिखाते हैं.'' उन्होंने कहा कि परिणाम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाएंगे. चौधरी ने कहा, '' हरियाणा में पार्टी की लड़ने की भावना हमें देश भर में पार्टी में नई जान फूंकने में मदद करेगी.''

हरियाणा-महाराष्ट्र में BJP को ओवर कॉन्फिडेंस पड़ा भारी! आखिर कहां चूक गई कांग्रेस?

महाराष्ट्र-हरियाणा के नतीजे बीजेपी के पतन की शुरुआत: कांग्रेस कांग्रेस ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को बीजेपी की नैतिक हार करार देते हुए बृहस्पतिवार को दावा किया कि इस परिणाम ने सत्तारूढ़ पार्टी के झूठे दावों का पर्दाफाश कर दिया है और यह बीजेपी के ''पतन की शुरुआत'' है. कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने दावा किया कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा में जीत का जो दावा किया है उसमें कोई दम नहीं हैं क्योंकि वहां उनकी पार्टी ने सिर्फ बहुमत नहीं खोया है, बल्कि लोकसभा चुनाव के मुकाबले उसके वोट प्रतिशत में भी 22 फीसदी की गिरावट आई है.

महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता को पीएम मोदी ने दिया धन्यवाद, कहा- बीजेपी सबको साथ लेकर चलती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget