एक्सप्लोरर

अदार पूनावाला ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और एस जयशंकर को कहा थैंक्यू, साथ ही जताई ये उम्मीद

कोरोना टीका उत्पादन बढ़ाने के लिये नीति में बदलाव को लेकर अदार पूनावाला ने जो बाइडेन और विदेश मंत्री एस जयशंकर को धन्यवाद दिया.

नई दिल्ली: टीका बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने शुक्रवार को नीति में बदलाव को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और विदेश मंत्री एस जयशंकर को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि इस बदलाव से भारत और दुनिया में कोविड-19 टीके उत्पादन में तेजी आएगी.

अमेरिका में कोविड-19 टीकों की उपलब्धता को लेकर भरोसे के बाद बाइडेन सरकार ने कोविड19 के एस्ट्राजेनका, नोवावैक्स और सनोफी टीकों के निर्यात पर रक्षा उत्पादन अधिनियम के तहत लागू नियंत्रण हटा दिए हैं.

कंपनियां तीनों टीके बनाती रहेंगी. इस कदम से अमेरिकी कंपनियां जो इन टीकों के निर्माताओं को आपूर्ति करती हैं, वे स्वयं निर्णय ले सकेंगी कि किस आर्डर को पहले पूरा करना है.

व्हाइट हाउस कोविड-19 ‘रिस्पांस टीम’ और स्वास्थ्य अधिकारियों के प्रेस को जारी बयान का लिंक साझा करते हुए पूनावाला ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘पोटस (अमेरिकी राष्ट्रपति)व्हाइट हाउस, डा. एस जयशंकर ने जो प्रयास किये, उसके लिये उन्हें धन्यवाद. उम्मीद है कि नीति में बदलाव से कच्चे माल की आपूर्ति भारत और दूसरे देशों को बढ़ेगी. टीका उत्पादन की क्षमता बढ़ेगी और महामारी के खिलाफ हमारा अभियान मजबूत होगा.’’

इससे पहले, पूनावाला ने अप्रैल में लिखा था, ‘‘आदरणीय राष्ट्रपति जी, अगर हम वाकई में वायरस के खिलाफ एकजुट हैं तो अमेरिका के बाहर के टीका उद्योग की तरफ से, मैं आपसे विनम्र आग्रह करता हूं कि अमेरिका के बाहर कच्चे माल के निर्यात पर लगी आधिकारिक पाबंदी हटा लें. ताकि टीका उतपादन बढ़ाया जा सके....’’

स्पूतनिक-V वैक्सीन बनाने के लिए कुछ शर्तों के साथ DCGI ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को दी इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget