Shekhar Suman Meets Yogi Adityanath: सीएम योगी से मिले अभिनेता शेखर सुमन, कहा- ‘लौह पुरुष हैं मुख्यमंत्री’
Shekhar Suman met Yogi Adityanath at His Residence: शेखर सुमन ने कहा कि लखनऊ में अभिनय अकादमी खोलने समेत अन्य कई मसलों पर सीएम योगी के साथ चर्चा की.

Shekhar Suman Meets Yogi Adityanath: अभिनेता शेखर सुमन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि लखनऊ में अभिनय अकादमी खोलने समेत अन्य कई मसलों पर सीएम योगी के साथ चर्चा की. शेखर सुमन ने ट्वीट किया, “यूपी के माननीय सीएम लौह पुरुष योगी आदित्यनाथ जी के साथ सबसे शानदार मुलाकात, फिल्मों, लखनऊ में अभिनय अकादमी खोलने, हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने, फिल्म सिटी सहित कई अन्य चीजों के संबंध में. आभार”
इससे पहले बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की. दोनों हस्तियों के बीच शिष्टाचार मुलाकात इस रविवार शाम को हुई थी, रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, "आज मुझे हाल के चुनावों में जबरदस्त जीत के बाद महाराज योगी आदित्यनाथ जी से मिलने का सौभाग्य मिला. यह एक अद्भुत शाम थी महाराज जी की करुणा, चिंता, और जुड़ाव की गहरी भावना, मुझे विस्मित करना बंद नहीं करती. मैं सम्मानित और प्रेरित महसूस कर रही हूं.''
The most amazing meeting with the Hon'ble CM of UP.
— Shekhar Suman (@shekharsuman7) April 28, 2022
The Iron man Shri Yoginath ji regardng films,opening up of an acting academy in Lucknow, promotion of Hindi and other regional languages,film city amongst many other things.Aabhar🙏 @myogiadityanath @CMOfficeUP pic.twitter.com/b2zs0rzJ9F
पिछले महीने फिल्म निर्माता-निर्देशक के.सी.बोकाड़िया ने 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात के दौरान पूर्वांचल क्षेत्र में एक फिल्म सिटी और फिल्म प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की ख्वाहिश जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह संस्थान वाराणसी या सोनभद्र जिले में विकसित किया जा सकता है.
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने के मुताबिक इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बोकाड़िया के प्रदेश के पूर्वांचल में फिल्म सिटी एवं फिल्म ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के विकास के प्रयासों में हर सम्भव सहयोग करेगी.
ये भी पढ़ें -
Jahangirpuri Riots: दिल्ली पुलिस ने 2 और आरोपियों को किया गिरफ्तार, तलवार बांटने का है आरोप
West Bengal: चुनाव बाद हुई हिंसा के एक साल पूरे, मामले में अब तक क्या कुछ हुआ? CBI ने बताया
















