एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी बडगाम से गिरफ्तार, कमांडर मोहम्मद यूसुफ कांत्रो का है करीबी

LeT Terrorist Arrested: पुलिस ने कहा कि वह लश्कर कमांडर मोहम्मद यूसुफ कांत्रो का करीबी सहयोगी था, जो मध्य कश्मीर में सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाला लश्कर का कमांडर है.

LeT Terrorist Arrested in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में लश्कर-ए-तैयबा के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार करने का दावा किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सेना की 02 आरआर, 62 आरआर की संयुक्त टीम ने बडगाम के बीरवाह क्षेत्र के पुष्कर गांव में एक सक्रिय आतंकवादी को पकड़ा है. उसकी पहचान पेठ-जनिगाम के रहने वाले हामिद नाथ के रूप में हुई है, जो इस साल 26 फरवरी से एक्टिव था. पुलिस ने कहा कि वह लश्कर कमांडर मोहम्मद यूसुफ कांत्रो का करीबी सहयोगी था, जो मध्य कश्मीर में सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाला लश्कर का कमांडर है.

इससे पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था. इसके साथ ही पलहालन में हैंडग्रेनेड हमले में शामिल तीन आतंकी मददगारों को भी गिरफ्तार किया था. पुलिस ने सेना और एसएसबी के जवानों के साथ मिलकर बारामुला जिले के पट्टन इलाके के वुस्सान में चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध लोगों को देखा जो भागने की कोशिश कर रहे थे.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया था कि सुरक्षा बलों ने तीनों को पकड़ लिया. उनकी पहचान आसिफ अहमद रेसी, मेहराजुद्दीन डार और फैसल हबीब लोन के तौर पर की गयी. ये सभी बांदीपुरा जिले के गुंड जहांगीर के रहने वाले हैं. उन्होंने कहा,‘‘ जांच और तकनीक के सहारे जुटायी गई जानकारी से पता चला कि गिरफ्तार लोग लश्कर-ए-तयैबा के लिए काम करते थे और ये 17 नंवबर 2021 को पलहालन में हैंडग्रेनेड हमले में शामिल थे.’’ उन्होंने कहा,‘‘ जांच में यह भी पता चला कि गिरफ्तार किए गए लोगों को सीमा पार से आतंकवादियों से निर्देश मिलते थे और हमले का मकसद भय और अराजकता का महौल पैदा करना था.’’

ये भी पढ़ें- Cyclone Jawad: चक्रवात जवाद से समुद्र में उठेंगी बड़ी लहरें, 110 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन इलाकों में होगी बारिश

ये भी पढ़ें- Cyclone Jawad: चक्रवात ‘जवाद’ को लेकर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बंगाल तैयार, NDRF ने तैनात की टीम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget