एक्सप्लोरर

खुफिया दस्तावेजों में खुलासा, चीन ने पाकिस्तान को दिया भारत में फिदायीन हमले का फरमान

चीन ने पाकिस्तान को नापाक साजिश को अंजाम देने का फरमान दिया है. इसी के तहत पाकिस्तान ने कश्मीर में एनएच 44 पर हमले की साजिश रची है. खुफिया दस्तावेजों में इसका खुलासा हुआ है.

नई दिल्ली: भारत को उलझाने के लिए चीन ने नई चाल चली है. इस नई चाल के तहत उसने अपने पिछलग्गू पाकिस्तान को नापाक साजिश करने का फरमान दिया है. इसी साजिश के तहत पाकिस्तान ने भारतीय सुरक्षाबलों पर फिदायीन अटैक और कश्मीर में एनएच 44 पर हमले की साजिश रची है. इस साजिश को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान की तरफ से सीमा पर गोलाबारी भी की जा रही है जिससे विदेशी आतंकियों के गुट भारत मे घुस कर तबाही मचा सकें.

 चीनी मसले पर भारत के कडे प्रहारों को देखते हुए चीन के आका बुरी तरह से बौखला गए हैं और अब उन्होंने हिंदी-चीनी भाई-भाई की आड़ में पीठ में छूरा छोंपने की पूरी साजिश शुरू कर दी है. इसी साजिश के तहत अचानक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एजेंट आतंकियों के साथ मैदान मे उतर आए हैं और आतंकियों को जहां एक तरफ भारत मे घुसाने की कोशिश की जा रही है वहीं भारत मे मौजूद आतंकियों को जल्द से जल्द फिदायीन हमला करने का फरमान दिया गया है.

खुफिया दस्तावेजों के मुताबिक पाकिस्तान, भारत पर एक साथ दोतरफा वार करना चाहता है. कश्मीर में आतंकियों की टूटती कमर को देखते हुए आईएसआई ने लंबे अरसे बाद पहली बार आतंकियों के गुट के साथ अपने एजेंट भेजे हैं जिससे तबाही की साजिश को सटीक तरीके से अंजाम दिया जा सके. आतंकियों के साथ आईएसआई एजेंटों के होने का सीधा मतलब है कि सीमा पर पाक सेना भी पूरी तरह से दवाब में रहेगी.

खुफिया दस्तावेज में साफ तौर पर बताया गया है कि पाकिस्तान सीमा के पास कोटली इलाके मे लश्कर-ए-तैयबा के छह आतंकियों के साथ आईएसआई के तीन एजेंट भी पहुंचे हैं. पहले ये लोग वहां मास्टर औरंगजेब और फिर मास्टर परवेज के घर मे रुके उसके बाद साजिश के तहत ये लोग दो ग्रुपों में बंट गए.

इन लोगों ने मेंढर बटालियन के पास पिल्ली और नाल आर्मी पोस्टों के पास घुसने के लिए रेकी की और अब ये लोग साबरा गली के जरिए भारत में प्रवेश करने की कोशिश में हैं.

दस्तावेज बताते हैं कि इसी तरह के जी सेक्टर से जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकियों का एक गुट भारत में घुसने की कोशिश में है. लश्कर का एक दूसरा गुट पाकिस्तान के कब्र वाली डेरी की तरफ से भारतीय सीमा के पुंछ इलाके के शाहपुर इलाके में घुसने की कोशिश में है और आतंकियों के इन गुटों को भारत में घुसाने की कोशिश मे पाक सेना सीमा पर इधर उधर गोलीबारी कर रही है जिससे भारतीय बलों का ध्यान भटक सके.

पाक की नापाक कोशिश का एक रूप यह भी है कि उसने भारत मे मौजूद अपने तमाम आतंकियों को बड़े हमले और फिदायीन अटैक करने को कहा है. दस्तावेजों की मानें तो आतंकियों का एक गुट जो पुलवामा में मौजूद है और जिसमे विदेशी आतंकी भी बताये जाते है उनमे से आदिल अहमद को फिदायीन की जिम्मेदारी सौपी गई है.

 ये दस्तावेज पाकिस्तान की नापाक साजिश की पूरी कलई खोल रहे हैं. इस साजिश के तहत पाक समर्थक आतंकियों को जम्मू कश्मीर के सबसे अहम हाईवे एनएच 44 पर हमले करने को कहा गया है. इस हाईवे से भारतीय सुरक्षाबलों के तमाम वाहन गुजरते हैं और रिपोर्ट के मुताबिक जो संकेत पकड़े गए उनमें जवाहर टनल से काजीगुंड के बीच हमला करने को कहा जा रहा था.

रिपोर्ट के मुताबिक, एनएच 44 के पास अनेक संदिग्ध गतिविधियों वाले लोग देखे गए और खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ये लोग सुरक्षाबलों की टोह लेने मे लगे हुए होंगे. खुफिया एजेंसियों का मानना है कि पाकिस्तान अपने आका चीन की निगाहों मे नंबर बनाने के लिए भी खूनी साजिश को अंजाम देने की कोशिश में है. उसे चीन की तरफ से पूरी शह भी मिल रही है क्योंकि यदि पाकिस्तान की तरफ से किसी भी साजिश को अंजाम दिया गया तो चीन और पाकिस्तान दुनिया को यही बताएंगे कि यह तो कश्मीर में आतंकवादी करते ही रहते हैं और उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है. इधर चौकस भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पाक की हर नापाक कोशिश को नाकाम करने की कोशिशों में लगी हुई है.

गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की वीरता को भुलाया नहीं जा सकेगा- अमेरिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget