एक्सप्लोरर

अब पुलिस को नहीं दिखाना होगा DL-आरसी के पेपर, बस फोन ही काफी है

अब ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) या इंश्योरेंस के पेपर रखने की जरुरत नहीं होगी. इन पेपर के डिजिटल वर्जन को दिखाकर चालक सफर कर सकते हैं.

नई दिल्लीः अगर आप मोटरबाइक या कार से सफर करते हैं तो आपको ये खबर राहत देने वाली है. गाड़ी चलाने के दौरान चालक को अब ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) या इंश्योरेंस के पेपर रखने की जरुरत नहीं होगी. इन पेपर के डिजिटल वर्जन को दिखाकर चालक सफर कर सकते हैं.

ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने आईटी एक्ट 2000 का हवाला देते हुए ट्रैफिक पुलिस और राज्य के ट्रांसपोर्ट विभाग को निर्देश दिया है कि ड्रॉइविंग लाइसेंस, आरसी और इंश्योरेंस पेपर जैसे डॉक्यूमेंट को अब डिजिटल रुप में मंजूरी दी जाए. इन डॉक्यूमेंट का डिजिटल वर्जन डिजीलॉकर और एमपरिवहन एप पर उपलब्ध होगा. यानी गाड़ी के पेपर या लाइसेंस को अलग -अलग साथ रखने की जरुरत नहीं होगी. एक एप में ये सारे डॉक्यूमेंट होंगे जिसे ट्रैफिक पुलिस या राज्य परिवहन अथॉरिटी को मान्य मानना होगा.

मंत्रालय से जारी की गई एजवाइजरी में कहा गया है, ' इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड डिजिलॉकर और एमपरिवहन एप पर उपलब्ध हैं. आईटी एक्ट 2000 के प्रावधानों के अनुसार इस डिजिटल पेपर्स को कानूनी रुप से मान्य माना गया है और इसे चालक द्वारा दिखाने पर मान्य माना जाना चाहिए. '

इस एडवाइजरी में आगे कहा गया है, ''मोटर व्हीकल एक्ट 1998 के अंतर्गत इन इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में मौजूद डॉक्यूमेंट को ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की ओर से ही जारी किया जाता है. अगर एमपरिवहन और ईचालान एप में इंश्योरेंस पॉलिसी से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है जो इस परिस्थिति में डॉक्यूमेंट का पेपर दिखाना जरुरी नहीं है.''

क्यों उठाया गया ये कदम?

17 जुलाई को खबर थी कि परिवहन मंत्रालय की ओर से जल्द ट्रैफिक पुलिस और राज्य मंत्रालयों को गाड़ियों के पेपर के 'डिजिटल फॉर्म' को मान्य मानने के निर्देश दिए जाएंगे. इनमें पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल डॉक्यूमेंट और इंश्योरेंस जैसे डॉक्यूमेंट शामिल होंगे.

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को कई शिकायतें और आरटीआई के तहत आवेदन मिले थे जिनमें कहा गया था कि ट्रैफिक पुलिस या ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट डिजिलॉकर या एमपरिवहन में उपलब्ध दस्तावेजों को वैलिड नहीं मानता है और कागजी फॉर्म में ये दस्तावेज न दिखाने पर चालान काट देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget