एक्सप्लोरर

ABP Shikhar Sammelan Chhattisgarh: रमन सिंह बोले- भूपेश बघेल जहां भी गए बंटाधार करके लौटे, अब यूपी की बारी

ABP Shikhar Sammelan Chhattisgarh: एबीपी शिखर सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल जहां भी गए बंटाधार करके लौटे.

ABP Shikhar Sammelan Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के तीन साल पूरे हो गए है. एबीपी के खास कार्यक्रम एबीपी शिखर सम्मेलन में सत्ता पक्ष और विपक्ष की राय जानने की कोशिश की गई. एबीपी शिखर सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रमन सिंह (Raman Singh) भी पहुंचे. इस दौरान रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर हमला बोला. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश बघेल जहां भी गए बंटाधार करके लौटे. 

रमन सिंह का भूपेश बघेल पर हमला
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ये तीन साल राज्य के बदहाली के हैं. उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार मायावी सरकार है. सपने बेचकर सत्ता में सरकार आई थी लेकिन लोगों के सपने बिखर गए हैं. राज्य सरकार पूरी तरह से कर्ज में डूबी हुई है. विकास का काम ठप है. राज्य सरकार सिर्फ बड़ी बड़ी बातें कर रही है. धरातल पर कुछ भी नहीं दिख रहा है. 

रमन सिंह ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भूपेश बघेल की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में रेत, लैंड और कोल माफिया की सरकार है. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में शराबबंदी की बात की थी लेकिन घर घर शराब परोसे जा रहे हैं, नवयुवकों से छल किया गया है, बेरोजगारी की समस्या काफी बड़ी है. युवकों को अबतक बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया गया. महिलाओं के साथ भी राज्य सरकार ने छल किया है.

पैसा खर्च करने से वोट नहीं
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश बघेल जहां भी गए बंटाधार ही किया है. अब यूपी गए हैं यहां भी कांग्रेस को हार ही मिलेगी. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीगढ़ के पैसे से चुनाव लड़ा जा रहा है. उत्तर प्रदेश चुनाव में छत्तीगढ़ के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है. भूपेश बघेल की सरकार एटीएम की तरह है. यूपी में कांग्रेस को बुरी तरह  से हार का सामना करना पड़ेगा.

कृषि कानून को वापस लेने को लेकर पूछे गए सवाल पर रमन सिंह ने कहा कि किसानों की भावनाओं को देखते हुए सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि किसानों को भ्रमित किया गया लेकिन अगर पंजाब और हरियाणा के किसान इस फैसले से खुख से हैं तो अच्छी बात है. 

ABP Shikhar Sammelan: छत्तीसगढ़ के सीएम Bhupesh Baghel ने ओवैसी को बताया BJP की बी टीम, Mamata पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ भी बोल देते हैं, कोई सबूत हो तो दें...', कांग्रेस के उदित राज ने डोनाल्ड ट्रंप को लताड़ा, क्या है पूरा मामला?
'कुछ भी बोल देते हैं, कोई सबूत हो तो दें...', कांग्रेस के उदित राज ने ट्रंप को लताड़ा, क्या है पूरा मामला?
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget