एक्सप्लोरर

ABP न्यूज पहल: आंधी-तूफान से जुड़े पाठकों के सवाल के जवाब

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिन में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी कर्नाटक में अधिकतम तापमान 40-44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

(हमारे दर्शक राहिश अली, रोहित वैष्णव, दीपक कुमार मधेशिया, विनोद कुमार सोनी, निखिल मित्तल, अंकित राघव, आशुतोश सिंह, वसंत, मुकेश, देवेंद्र बघेल, सुभाष विश्वकर्मा, विक्रम कुमार, योगेश, विक्रम कुमार, बबन कुमार, अंकित गुप्ता, कुणालकांत कौशल, धीरेंद्र कुमार, सुनील चौरसिया के पूछे सवालों के आधार पर ये लेख तैयार किया गया है)

सवाल- देश में आंधी-तूफान की ताजा स्थिति पर मौसम विभाग का क्या कहना है?

अगले 24 घंटे में देश के पूर्वी राज्य जैसे पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की तफ्तार से आंधी की संभावना जताई गई है. इनमें कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है.

उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा में भी 50 से 70 किमी प्रति घंटे की तफ्तार से आंधी की संभावना जताई गई है. इनमें कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत में आंधी और तेज हवाओं की आशंका है.

असम, मेघालय, नगालैंड में कुछ जगहों पर तेज बारिश की आशंका है. विदर्भ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में काफी गर्मी रहने की संभावना जताई गई है.

सवाल- कहां-कहां गर्मी रहेगी?

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिन में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी कर्नाटक में अधिकतम तापमान 40-44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

सवाल- वेस्टर्न डिस्टर्बेंस या पश्चिमी विक्षोभ क्या होता है? इस बार इसका क्या असर है?

तूफान के पीछे सबसे बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बताया जा रहा है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भूमध्यसागर से उठी तूफानी हवाओं को कहा जाता है, इसके असर वाले इलाकों में तेज आंधी और तूफान आता है. तेज हवाओं के चलने से गरज के साथ बरसात होती है. मौसम विभाग के मुताबिक एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जम्मू-कश्मीर के ऊपर बना हुआ था और दिल्ली में कम दवाब का क्षेत्र था. बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के बीच टकराव हुआ, जिसने तूफान का रूप धारण कर लिया.

सवाल- आंधी तूफान से कैसे बचें?

आंधी तूफान के अलर्ट के बीच कई जगहों पर लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी और चेतावनियों के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें और अखबार पढ़ें. घर के अंदर रहने की कोशिश करें, खुले में जानें से बचें.

बिजली के सभी सामानों के प्लग हटा दें. पेड़ों के नीचे या आसपास न जाएं, अगर गाड़ी, बस या अन्य ढकी हुई गाड़ी के अंदर हैं तो उसी में रहें. साइकिल और मोटरसाइकल पर चलने से बचें. पूल, तालाब, छोटी नाव में हैं तो तुरंत बाहर आएं और सुरक्षित जगह जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget