एक्सप्लोरर

ABP न्यूज से Exclusive बातचीत में बोले सत्येंद्र जैन के वकील- 'जिन करीबियों से बरामदगी हुई, उनसे कोई रिश्ता नहीं'

Satyendra Jain Lawyer: मनी लॉन्डरिंग केस में ईडी की गिरफ्त में सत्येंद्र जैन को आज कोर्ट में पेश किया गया जहां उनकी 5 दिन की रिमांड और बढ़ा दी है. इस मामले पर उनके वकील ने ABP से खास बातचीत की है.

Money Laundering Case: मनी लॉन्डरिंग (Money Laundering) मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री (Delhi Health Minister) सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) की हिरासत अवधि 5 दिन के लिए और बढ़ा दी गई है. ईडी (ED) के अधिकारियों ने सत्येंद्र जैन को राज एवेन्यू कोर्ट (Raj Avenue Court ) में पेश किया था और 5 दिन की हिरासत और मांगी थी. कोर्ट में ईडी के अधिकारी ने कहा कि छापेमारी के दौरान हमने कई चीजें बरामद की हैं जिनको लेकर सत्येंद्र जैन पूछताछ (Interrogation) होनी अभी बाकी है.

इस मामले पर सत्येंद्र जैन के वकीलों के पैनल में शामिल ऋषिकेश कुमार से ABP News ने Exclusive बातचीत की है. इस बातचीत में उन्होंने कहा है कि ये पूरा केस ही गलत है. उन्होंने कहा कि हमने बेल एप्लिकेशन डाली है उस पर सोमवार को सुनवाई होनी है.

सत्येन्द्र जैन की रिमांड बढ़ने पर

हमने पहले भी कहा था ये पूरा केस ग़लत है, पहले 9 दिन की रिमांड माँगी थी आज 5 दिन की मांगी थी, लेकिन दोनों पक्षों को सुनने के बाद 4 दिन की रिमांड और बढ़ायी है. हमने बेल एप्लिकेशन मूव की है सोमवार को उस पर सुनवाई होगी. ED ने कोर्ट में कहा कि हमें इनसे कई चीजें पूछनी है. कोर्ट ने भी ये सोच के रिमांड बढ़ा दी की कल को ये लोग ना कहे कि हमें समय नहीं मिला.

ED ने कहा सत्येन्द्र जैन सहयोग नहीं कर रहे है पूछताछ में

पूरा सहयोग कर रहे है. जब-जब बुलाया गया, हम लोग गये है. इसे ज़्यादा सहयोग क्या होगा.

सत्येन्द्र जैन के क़रीबियों से बरामदगी के बाद क्या केस ख़िलाफ़ होता जा रहा है

इनके पास कोई सुबूत नहीं है. जिन क़रीबियों से बरामदगी हुयी है उनसे कोई रिश्ता ही नहीं है. कोर्ट ने बरामदगी के दस्तावेज मांगे तो ये नहीं दिखा सके कहा सिर्फ़ बयान के आधार पर है. ये लोग पहले प्रेस रिलीज़ जारी कर दते है और आज कोर्ट में जानकारी दे रहे है. माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है.

सत्येन्द्र जैन की तबियत बिगड़ने पर

ED की टीम लेकर गयी है. कोर्ट में ही तबियत बिगड़ गयी थी निकलते समय ज़्यादा बिगड़ गयी थी. अगर जिसकी बिगड़ती है को फिर हम कोर्ट (Court) के सामने ये बात रखेंगे. वो covid के बाद से ही स्वास्थ्य संबंधी (Health Related) काफ़ी सारी परेशानी झेल रहे है जो इस दौरान बढ़ गयी है.

ये भी पढ़ें: Money Laundering Case: AAP ने ईडी के नकदी मिलने के दावे को किया खारिज, BJP पर बदनाम करने का लगाया आरोप

ये भी पढ़ें: Money Laundering Case: ईडी का दावा- सत्येंद्र जैन के करीबियों के यहां छापेमारी में मिली 2.82 करोड़ की नकदी, AAP ने बताया फेक

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'छात्रों से व्यक्तिगत तौर पर मिलें'
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget