एक्सप्लोरर

ABP News ने रकुल प्रीत से पूछा क्या आपने ड्रग्स लिया? पढ़ें- अभिनेत्री ने क्या जवाब दिया?

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह शुक्रवार को एनसीबी के सामने पेश हो सकती हैं. ड्रग्स केस में उनसे पूछताछ होगी.

मुंबई: ड्रग्स केस में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह कल NCB के सवालों का सामना करेंगी. रकुल पूछताछ के लिए मुंबई पहुंची हैं. इसी दौरान एयरपोर्ट पर जब ABP News के संवाददाता ने अभिनेत्री से पूछा कि क्या आपने ड्रग्स लिया है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं एनसीबी के सवालों से नहीं भाग रही हूं.

बता दें कि अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि “उन्हें कथित तौर पर भेजे गए समन न तो मुंबई में प्राप्त हुए न हैदराबाद में.” हालांकि एनसीबी अधिकारियों ने कहा था कि रकुल सिंह से फोन और अन्य माध्यमों से संपर्क किया गया था.

एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “उन्होंने समन स्वीकार किए हैं.” उन्होंने कहा कि अभिनेत्री जल्दी ही जांच में सहयोग के लिए उपस्थित होंगी.

एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मादक पदार्थों के सेवन की बात उजागर होने के बाद एनसीबी ने जांच शुरू की थी और अब एजेंसी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए मुंबई फिल्म उद्योग के ‘ए-श्रेणी’ के कुछ नामचीन कलाकारों से सहयोग करने को कहा है.

एनसीबी ने बुधवार को दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुलप्रीत सिंह समेत अन्य को पूछताछ के लिए समन भेजा. इससे पहले एनसीबी के सूत्रों ने कहा था कि राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में रकुलप्रीत सिंह और सारा अली खान का नाम लिया था.

एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे, फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा एजेंसी के कार्यालय पहुंची. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कुछ लोगों से हुई पूछताछ में खंबाटा का नाम सामने आया था. अधिकारी ने कहा कि राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी भी आज एनसीबी के सामने पेश हुई.

पहले जिन लोगों से पूछताछ की गई थी उनके व्हाट्सऐप चैट में ड्रग्स की बात सामने आई थी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एनसीबी ने अब तक दो मामले दर्ज किए हैं जिनमें से एक राजपूत की मौत से संबंधित है और दूसरा बॉलीवुड में कथित तौर पर मादक पदार्थों के सेवन से जुड़ा हुआ है.

उन्होंने कहा कि यह दोनों मामले “आपस में जुड़े हुए हैं.” अधिकारी ने कहा कि सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से दोनों मामलों में पूछताछ की जाएगी.

ड्रग्स केस: रणवीर सिंह के साथ मुंबई पहुंचीं दीपिका पादुकोण, इस अंदाज में आईं नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget