एक्सप्लोरर

e Shikhar Sammelan: डॉ नरेश त्रेहन बोले- लोग यह न सोचें कि गर्मी आ गई तो लापरवाह हो जाएंगे

डॉ नरेश त्रेहन ने तीन मई के बाद लॉकडाउन बढ़ाए जाने को लेकर कहा कि मेरे ख्याल में ऐसा नहीं होना चाहिए कि लॉकडाउन हटा दिया जाए, मैं ये स्वास्थ्य के मद्देनजर कह रहा हूं.

नई दिल्ली: मेदांता ग्रुप के सीएमडी डॉ नरेश त्रेहन e-शिखर सम्मेलन के मंच पर आए. डॉ नरेश त्रेहन ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि हमारी तैयारी अच्छी रही. मेडिकल में जो लोग हैं, वो आज की सेना हैं. पीपीई, बेड्स को लेकर तैयारी का समय मिला. लोगों को मास्क कैसे लगाया जाए यह पता चला.

डॉ नरेश त्रेहन ने तीन मई के बाद लॉकडाउन बढ़ाए जाने को लेकर कहा कि मेरे ख्याल में ऐसा नहीं होना चाहिए कि लॉकडाउन हटा दिया जाए, मैं ये स्वास्थ्य के मद्देनजर कह रहा हूं. आर्थिक नजरिए से नहीं कह रहा. लॉकडाउन अगर खोला जाता है तो धीरे-धीरे खोला जाना चाहिए. दो-चार हफ्तों में मैंने देखा कि हॉट स्पॉट की संख्या में कमी आई. मजदूरों की हालत खराब है, लोग कष्ट में हैं. हम यह भी चाहते हैं कि यह कम हो. मेंटली भी लोग निराश हैं. अगर संतुलन टूटा तो ये बहुत बुरा होगा. 10 प्रतिशत जो बिजनेस और आर्थिक एक्टिविटी है उसे खोला जाना चाहिए. इसके बाद इंडस्ट्री खोला जाए. इससे लोगों का रोजगार शुरू होगा.

डॉ नरेश त्रेहन ने कहा कि ये जो कोरोना महामारी फैली है उसमें 80 से 85 प्रतिशत मरीज खुद ही ठीक हो जाएंगे. जिनमें कोरोना के हल्के लक्षण होंगे. हमें इसमें देखना होगा कि इनसे और लोगों में संक्रमण नहीं फैले. मास्क पहनेंगे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे और हाथ साफ रखेंगे यही इसका इलाज है.

उन्होंने आगे कहा,'' लोग यह न सोचे कि गर्मी आ गई तो लापरवाह हो जाएंगे. इससे बड़ी गलती नहीं होगी. प्लाजमा से सिर्फ उम्मीद जागी है. मुंबई में जिस मरीज को प्लाजमा थेरेपी दी गई उसकी मौत हो गई है. ये प्लाजमा थेरेपी सिर्फ उम्मीद है. इसलिए सरकार ने इसको लेकर रुकने को कहा है. 10-15 दिन में प्लाजमा थेरेपी के बारे में पता चल जाएगा कि यह बिल्कुल सही या नहीं.''

हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन को लेकर उन्होंने कहा,'' ये दवा अभी मलेरिया में यूज होती है और इसलिए कहा गया कि इसका वायरल में इस्तेमाल हो सकता है. हालांकि ये भी सिर्फ एक वायरल लोड कम करने के काम आती है. हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन जेनरल पब्लिक को नहीं लेनी चाहिए. सिर्फ डॉक्टर से सजेशन लेकर लें.''

कोरोना की वेक्सीन कब तक बनेगी इसको लेकर उन्होंने कहा,'' हमारा एक टारगेट होता है. मान लीजिए जैसे कोविड-19 हमारा टारगेट है. दो तरीके होते हैं. एक तो ये कि इस वायरस को डेड कर दिया जाए और फिर उसकी वेक्सीन बनाकर लोगों को दिया जाए. इसका प्रोसेस है कि पता लगाए इसका DNA क्या है और फिर उसके एगेंस्ट वेक्सीन बनेगी. फिर उसे पहले जानवर पर ट्राइ करते हैं और अगर वह सेफ होती है तो फिर आदमी पर करते हैं. इसको हम फेस वन कहते हैं. आज हम फेस वन में हैं. ऑक्सफॉर्ड के ग्रुप ने फेस वन कंप्लीट कर लिया है. अगर उसका ट्राइल सफल रहता है तो फेस टू में लार्जर ग्रुप को दिया जाएगा. इसमें देखा जाएगा कि उनकी एंटी बॉडी डेव्लप हो रही है तो फिर उसे फेस थ्री में ट्राइल किया जाए. हालांकि 12 महीने यानी एक साल इसमें लगेगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC Election Result Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget