एक्सप्लोरर

UP Exit Poll 2022: यूपी चुनाव में चला बीजेपी का 'बुलडोजर', बाइसिकल की निकली हवा, हाथ-हाथी भी पस्त

UP Exit Poll Result 2022: यूपी में योगी आदित्यनाथ की अगुआई में बीजेपी फिर से सत्ता में लौट सकती है. बीजेपी को 228-244 सीट मिलने का अनुमान है. अखिलेश की समाजवादी पार्टी 132-148 सीट हासिल कर सकती है.

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुआई में बीजेपी फिर से सत्ता में लौट सकती है. बीजेपी को 228-244 सीट मिलने का अनुमान है. अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी 132-148 सीट हासिल कर सकती है और मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी 13-21 सीट जीत सकती है. वहीं कांग्रेस को कुल 4-8 सीट और अन्य को 2-6 सीट मिलने का अनुमान एबीपी न्यूज सी वोटर एग्जिट पोल में जताया गया है. अगर कुल वोट प्रतिशत की बात करें को यूपी में बीजेपी को 40.5 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. जबकि सपा गठबंधन को 33.6, बसपा को 16.7, कांग्रेस को 5.2 और अन्य को 4.0 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. 

पहले फेज के एग्जिट पोल के नतीजे- 58 सीट 

पहले फेज की 58 सीटों पर एग्जिट पोल के नतीजों ने साफ कर दिया है कि बीजेपी इस चरण में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी है. बीजेपी को इस फेज में 28-32 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. वहीं समाजवादी पार्टी के खाते में 23 से 27 सीटें जा रही हैं. बीएसपी को 2-4 सीटें मिलने का अनुमान एग्जिट पोल में जताया गया है. कांग्रेस को इस फेज में 0 से 1 सीट मिल सकती है. वहीं अन्य को इस रीजन में शून्य से 1 सीटें मिल सकती है. 

पहले फेज के आंकड़े
BJP+ 28 से 32 सीटें
SP+  23 से 27 सीटें
BSP  2 से 4 सीटें
INC  0 से 1 सीटें
OTH 0 से 1 सीट

दूसरे फेस के एग्जिट पोल के नतीजे-55 सीटें

एग्जिट पोल के मुताबिक, दूसरे फेज के चुनाव में समाजवादी पार्टी को 26-30 सीटें मिल सकती हैं. वहीं बीजेपी को इस चरण में 23-27 सीटें, बीएसपी को 1-3 सीटें, कांग्रेस को 0-1 सीटें और अन्य को 0-1 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. 

दूसरे फेस के एग्जिट पोल के आंकड़े
BJP+ 23 से 27 सीटें
SP+  26 से 30 सीटें
BSP  1 से 3 सीटें
INC  0 से 1 सीट
OTH 0 से 1 सीट

तीसरे फेस के एग्जिट पोल के नतीजे-59 सीटें

एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक तीसरे चरण की 59 सीटों में से बीजेपी को 38 से 42 सीटें मिल सकती हैं. वहीं सपा के खाते में 16 से 20, बीएसपी के खाते में 0 से 2, कांग्रेस के खाते में 0 से 1 और अन्य को 0 से 1 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

तीसरे फेस के एग्जिट पोल के आंकड़े
BJP+ 38 से 42 सीटें
SP+  16 से 20 सीटें
BSP  0 से 2 सीटें
INC  0 से 1 सीट
OTH 0 से 1 सीट

चौथे फेस के एग्जिट पोल के नतीजे-59 सीटें

चौथे चरण की 59 सीटों में से बीजेपी को 41 से 45 सीटें मिल सकती हैं. वहीं सपा के खाते में 12 से 16 सीटें जा सकती हैं. बीएसपी के खाते में 1 से 3, कांग्रेस के खाते में 0 से 1 और अन्य को 0 से 1 सीटें मिलने का अनुमान है.

चौथे फेस के एग्जिट पोल के आंकड़े
BJP+ 41 से 45 सीटें
SP+  12 से 16 सीटें
BSP  1 से 3 सीटें
INC  0 से 1 सीटें
OTH 0 से 1 सीट

पांचवें चरण के एग्जिट पोल के नतीजे-61 सीटें

पांचवें चरण की 61 सीटों में से बीजेपी को 39 से 43 सीटें मिल सकती हैं. वहीं सपा के खाते में 14 से 18 सीटें जा सकती हैं. बीएसपी के खाते में 0 से 1, कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अन्य को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है.

पांचवें फेस के एग्जिट पोल के आंकड़े
BJP+ 39 से 43 सीटें
SP+  14 से 18 सीटें
BSP  0 से 1 सीटें
INC  1 से 3 सीट
OTH 1 से 3 सीट

छठवें फेज के एग्जिट पोल के नतीजे-57 सीटें

छठवें चरण की 57 सीटों में से बीजेपी को 28 से 32 सीटें मिल सकती हैं. वहीं सपा के खाते में 18 से 22 सीटें जा सकती हैं. बीएसपी के खाते में 3 से 5, कांग्रेस को 2 से 4 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अन्य को 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान है.

छठवें फेज के एग्जिट पोल के आंकड़े
BJP+ 28 से 32 सीटें
SP+  18 से 22 सीटें
BSP  3 से 5 सीटें
INC  2 से 4 सीट
OTH  0 से 1 सीट

सातवें फेज के एग्जिट पोल के नतीजे-54 सीटें
सातवें चरण की 54 सीटों में से बीजेपी को 25 से 29 सीटें मिल सकती हैं. सपा के खाते में 17 से 21 सीटें जा सकती हैं. बीएसपी को 4 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है, कांग्रेस को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अन्य को 1 से 3 सीट मिलने का अनुमान है.

सातवें फेज के एग्जिट पोल के आंकड़े
BJP+ 25 से 29 सीटें
SP+  17 से 21 सीटें
BSP  4 से 6 सीटें
INC  0 से 2 सीट
OTH  1 से 3 सीट

Uttarakhand Exit Poll 2022: उत्तराखंड में किसकी बन रही है सरकार? जानिए एग्जिट पोल के चौंकाने वाले नतीजे

Punjab Exit Poll 2022: पंजाब में किसे मिलेगा सिंहासन, बीजेपी-अकाली-कांग्रेस और आप में इस बार किसे कितने प्रतिशत मिला वोट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget