एक्सप्लोरर

ABP C Voter Survey: पीएम मोदी के मध्य प्रदेश दौरे से बीजेपी को कितना फायदा? सर्वे के आंकड़ों ने दी ये गवाही

ABP C Voter Survey: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश के दौरे से बीजेपी को क्या फायदा होगा? इस सवाल को लेकर एबीपी न्यूज़ के लिए सी-वोटर ने सर्वे किया है. 

PM Modi Madhya Pradesh Visit: साल के आखिर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है. इस बीच मंगलवार (27 जून) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे. पीएम मोदी 1 जुलाई को भी राज्य के दौरे पर जाएंगे. ऐसे चुनावी माहौल में एमपी की जनता की राय जानने के लिए एबीपी न्यूज़ के लिए सी-वोटर ने सर्वे किया है. 

सी-वोटर ने ओपिनियन पोल में सवाल किया कि पीएम मोदी के मध्य प्रदेश दौरे से क्या बीजेपी को फायदा होगा? सर्वे में शामिल लोगों में से 51 फीसदी ने कहा कि हां बीजेपी को फायदा होगा. वहीं 36 प्रतिशत लोगों ने नहीं में जवाब दिया, तो 13 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कुछ नहीं कह सकते. 

पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने मंगलवार को देश के विभिन्न हिस्सों के अहम शहरों को जोड़ने वाली पांच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद भोपाल में बीजेपी के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में विपक्षी दलों पर हमला किया.

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने तय किया हमें तुष्टिकरण या वोट बैंक के रास्ते पर नहीं चलना है. हम मानते हैं कि देश का भला करने का रास्ता तुष्टिकरण नहीं है. इस दौरान पीएम मोदी ने यूसीसी, तीन तलाक और विपक्षी दलों की बैठक को लेकर भी टिप्पणी की. इससे माना जा रहा है कि बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी तैयारी तेज कर दी है. 

पीएम मोदी का क्या कार्यक्रम है?
पीएम मोदी को राज्य के शहडोल जिले के दौरे को भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए रद्द करना पड़ा. लालपुर और पकरिया में पीएम मोदी का प्रोग्राम का आयोजन 1 जुलाई होगा. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने पीएमओ के हवाले से बताया कि पीएम मोदी पकरिया गांव का दौरा कर जनजातीय समुदाय, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न पंचायत समितियों के नेताओं और ग्राम फुटबॉल क्लबों के कप्तानों के साथ बातचीत करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की भी शुरुआत करेंगे. 

नोट: abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने मध्य प्रदेश में सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है. ओपिनियन पोल के नतीजे पूरी तरह से लोगों से की गई बातचीत और उनके द्वारा व्यक्त की गई राय पर आधारित हैं. इसके लिए abp न्यूज़ ज़िम्मेदार नहीं है. सर्वे में 17 हजार 113 लोगों की राय ली गई है. सर्वे 26 मई से 26 जून तक किया गया है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है. 

ये भी पढ़ें- '...तो पाकिस्तान, मिस्र, इंडोनेशिया में क्यों नहीं होता?', तीन तलाक, UCC और विपक्ष की बैठक पर पीएम मोदी का अहम बयान | 10 बड़ी बातें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
खरगे का दावा, 'चेयरमैन ने मंत्री से कहा अमित शाह की मौजूदगी पर विचार करें'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं...'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget