एक्सप्लोरर

ABP C-Voter 2022 Election Survey: चुनाव से पहले क्या अखिलेश यादव को जाना चाहिए अयोध्या? यूपी के वोटर्स ने दिया ये जवाब

ABP C-Voter Survey: अखिलेश यादव ने हाल ही में कहा था कि वो अयोध्या जाएंगे. उन्होंने कहा कि जिस समय मंदिर तैयार हो जाएगा, मैं मंदिर में पूजा के लिए जाऊंगा, साथ ही दक्षिणा भी दूंगा.

ABP C Voter Survey: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं. विपक्ष उस हर संभव कोशिश में है कि वो सत्तापक्ष को बड़े मुद्दों के जरिए बढ़त न हासिल करने दे. अखिलेश यादव ने हाल ही में अयोध्या का मुद्दा उछाल दिया है. अखिलेश यादव ने भगवान श्रीराम की बात करते हुए कहा कि वो अयोध्या जाएंगे. उन्होंने कहा कि हम तो घर पर भी भगवान श्रीराम की पूजा करते हैं. जिस समय मंदिर तैयार हो जाएगा, हम मंदिर में भी पूजा के लिए जाएंगे, साथ ही दक्षिणा भी दूंगा. हिंदू धर्म में चंदा नहीं दिया जाता है, दक्षिणा दी जाती है. अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने तो चंदे में भी चोरी कर ली. इनको पाप लगेगा.

एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में जनता से जब ये पूछा गया कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करने चाहिए. इस सवाल के जवाब में यूपी के वोटर्स की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. इस सवाल के जवाब में 32 फीसदी लोगों ने कहा कि हां अखिलेश को अयोध्या जाना चाहिए. वहीं 12 फीसदी लोगों ने कहा कि नहीं अखिलेश को चुनाव से पहले अयोध्या नहीं जाना चाहिए. इसके अलावा 56 फीसदी लोग इस पक्ष में दिखाई दिए कि चुनाव से अलग भी अखिलेश को अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन करने चाहिए.

सर्वे में सवाल
क्या अखिलेश को चुनाव से पहले अयोध्या जाकर दर्शन करना चाहिए ?
हां-32
चुनाव से अलग भी दर्शन-56
नहीं-12

अखिलेश ने ये भी किया था बड़ा दावा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में जो आना चाहें, स्वागत है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के लोग हमारे संपर्क में हैं, लेकिन उन्हें हम शामिल नहीं करेंगे. इससे पहले अखिलेश के सहयोगी ओम प्रकाश राजभर ने दावा करते हुए कहा था कि बीजेपी के डेढ़ दर्जन मंत्री उनके संपर्क में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget