एक्सप्लोरर

West Bengal: 'अबकी बार दिल्ली में INDIA सरकार', ममता बनर्जी की तस्वीर के साथ कोलकाता में लगे नए पोस्टर

I.N.D.I.A Alliance: कर्नाटक के बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक में NDA का मुकाबला करने के लिए INDIA गठबंधन का ऐलान किया गया था. ममता बनर्जी की पार्टी TMC भी इसका हिस्सा है.

West Bengal Politics: विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की घोषणा के ऐलान के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में इसका असर दिखने लगा है. राजधानी कोलकाता में गठबंधन INDIA को लेकर नए पोस्टर लगे हैं. जगह-जगह पर लगे इन पोस्टर में दिल्ली की ओर इशारा करते हुए ममता बनर्जी की तस्वीर के साथ लिखा गया है- 'अब बार दिल्ली में INDIA सरकार.' खास बात ये है कि बंगाल में लगे इन पोस्टर पर हिंदी में लिखा गया है. 

2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए का विजय रथ रोकने के लिए 26 विपक्षी दल एक साथ आए हैं. बेंगलुरु में 18 जुलाई को इन दलों की एक बैठक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुई थी, जहां सभी ने इंडियन नेशनल डेवलवमेंटल इनक्लूसिव एलायंस- इंडिया नाम से एनडीए विरोधी मोर्चा बनाने की घोषणा की थी.

इसी महीने होगी गठबंधन की तीसरी बैठक

कोलकाता में ये पोस्टर ऐसे समय में लगाए गए हैं, जब इसी महीने के आखिर में इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक होने वाली है. इंडिया गठबंधन की ये बैठक आगामी 31 अगस्त और 1 सितम्बर को मुंबई में होनी है. 

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ये बैठक भी बेंगलुरु की तरह ही होगी. इसमें पहले दिन 31 अगस्त को रात्रिभोज का कार्यक्रम रखा गया है. 1 सितम्बर को दिन में मुख्य बैठक होगी. उसी दिन बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन के नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

विपक्षी दलों की पहली बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुलावे पर बीती 23 जून को पटना में हुई थी. इस बैठक में पीएम मोदी को अगले चुनाव में सत्ता से हटाने के लिए एकजुट होकर चुनाव लड़ने की रणनीति पर सहमति बनी थी.

एनसीपी-शिवसेना यूबीटी करेंगे मेजबानी

विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक की मेजबानी शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) मिलकर करेंगी. दोनों ही पार्टियां महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ महाराष्ट्र विकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा हैं. 

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी को राहत मिली है, मुश्किलें खत्म नहीं हुई... जानें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब आगे क्या 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget